एक्सप्लोरर

TMC Worker Murder: पश्चिम बंगाल में TMC महिला कार्यकर्ता की गला रेतकर हुई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

West Bengal Crime: पुलिस को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में टीएमसी पार्टी की सक्रिय सदस्य 48 वर्षीय सुचित्रा मंडल का शव मिला. पुलिस ने कहा कि वे मामले में हर एंगल से जांच कर रहे हैं.

TMC Worker Found Dead: पश्चिम बंगाल के कैनिंग में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की महिला कार्यकर्ता का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान 48 साल की सुचित्रा मंडल के रूप में हुई है. घटना दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग के गोपालपुर गांव में शनिवार शाम (11फरवरी) को हुई. किसी अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी थी. 

घटना की सूचना मिलने के बाद कैनिंग थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर कैनिंग अनुमंडलीय अस्पताल ले आई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों और मृतक के परिवार ने बताया कि शनिवार की शाम जब वह आलू के खेत में गई तो वापस नहीं लौटी. वहां उसका शव खून से लथपथ मिला. सुचित्रा मंडल के गले में गहरी चोट के निशान थे.

पुलिस हत्याकांड की जांच में जुटी 
शुरुआती जांच से पता चला है कि किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस खौफनाक हत्याकांड के पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है. सुचित्रा लंबे समय से इलाके में टीएमसी पार्टी की सक्रिय सदस्य थीं. इसलिए पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या का संबंध राजनीति से है या नहीं.

पहले भी हुई टीएमसी नेता की हत्या
बता दें कि बीते दिनों ही पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. नेता का नाम गोपाल मजूमदार बताया गया जो काउंसलर शिप्रा मजूमदार के पति हैं. पुलिस के मुताबिक मौके से गोलियों की आवाज भी आई थी. हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया. बताया गया कि अपराधियों ने देर रात करीब 9 बजे ईचापुर में गोपाल मजूमदार पर हमला कर दिया. घटना की सूचना के बाद घायल गोपाल को नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

ये भी पढ़ें : असम में बाल विवाह पर कार्रवाई से डर कर 14 साल की नाबालिग ने किया सुसाइड, इसी महीने एक और लड़की ने की थी आत्महत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget