एक्सप्लोरर

दिल्ली: बैटरी चोरी के शक में भीड़ ने तीन लोगों को बुरी तरह पीटा, एक की मौत

जानकारी के मुताबिक मृतक अविनाश ने एक महीने पहले ही नया ऑटो खरीदा था. इस पर अविनाश ने अपने बच्चों का नाम लिखवाया था. ये ऑटो फिलहाल उत्तम नगर थाने में खड़ा है.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में 'मॉब लिंचिंग' का नया मामला सामने है. दिल्ली के उत्तर नगर इलाके में बैटरी चोरी के शक में भीड़ ने तीन लोगों को बुरी तरह पीटा, इसमें एक की मौत हो गई है. मृतक अविनाश सक्सेना ऑटो ड्राइवर था, जो अपने पीछे दो मासूम बच्चे और बूढ़े माता पिता को छोड़ गया. फिलहाल दिल्ली पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज करके एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

मामला दरअसल शनिवार की सुबह 4 बजे का है, जब मृतक अविनाश के ऑटो में दो शख्स सवार हुए. इन दोनों ने कहा कि इन्हें मोहन गार्डन से कुछ सामान उठाना है. वहां पहुंचकर अविनाश ऑटो से उतरकर पेशाब करने चला गया. ऑटो के पास लौटा तो देखा दोनों सवारियां कुछ बैटरी रखकर गए हैं. और कुछ लोगों की भीड़ चली आ रही.

दरअसल में ऑटों में सवार हुए दोनो शख्स जिनकी पहचान मुन्नीपाल और सूरज यादव के रूप में हुई है. दोनों ही पेशेवर अपराधी हैं और बैटरी चोरी करके ऑटो में रख रहे थे. चोरों की आहट पाते ही इलाके के कुछ लोग जग गए और इन दोनों चोरों की पिटाई शुरू कर दी. अपनी जान बचाने के लिए चोरों ने भीड़ को झूठ बोलते हुए कह दिया कि मृतक अविनाश उनके गैंग का सरगना है. उसके बाद भीड़ ने आरोपों के मुताबिक इन तीनों की बैटरी लेकर परेड निकलवाई. इसमें बाद अविनाश को बिजली के खम्भे से बांधकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गयी.

जिस वक़्त भीड़ अविनाश की पिटाई कर रही थी उस दौरान भीड़ ने उसके माता पिता को फोन करके घटनास्थल पर बुलाया. वो लोग जब मौके पर पहुंचे एक लंबे बाल वाला आदमी अविनाश को खंभे से बांधकर डंडे से पीट रहा था. उनकी विनती के बावजूद न उनके बेटे को छोड़ा और 100 नम्बर पर कॉल भी नहीं करने दिया. मृतक की पत्नी कुसुम लता ने कहा कि वो 5-6 लोगों का हुलिया पहचान रही हैं पुलिस फिर भी गिरफ्तारी नहीं कर रही. वहीं मृतक के पिता जो कि दिन में ऑटो चलाते थे उनका कहना है पुलिस ठीक से जांच नहीं कर रही है. वो खुद 60 साल के हो चुके हैं और कितने दिन जिंदा रहेंगे नहीं पता है. ऐसे में छोटे बच्चों को कौन पालेगा. जानकारी के मुताबिक मृतक अविनाश ने एक महीने पहले ही नया ऑटो खरीदा था. इस पर अविनाश ने अपने बच्चों का नाम लिखवाया था. ये ऑटो फिलहाल उत्तम नगर थाने में खड़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget