एक्सप्लोरर

होर्डिंग से नेता का नंबर लेकर कर रहे थे ब्लैकमेल, दोनों गए जेल

दोनों ठगों ने राजनेता का मोबाइल नंबर उनके कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए होर्डिंग से हासिल किया और राजनेता के सामने झूठी कहानी रची की उनकी बेटी के दोनों लड़कों से अनैतिक संबंध थे.

महाराष्ट्र: ठाणे क्राइम ब्रांच की गिरफ़्त में दो ऐसे शातिर आए हैं जिन्होंने महाराष्ट्र के एक राजनेता से झूठ बोलकर पैसे हासिल करने की साजिश रची थी. दोनों ने राजनेता का मोबाइल नंबर उनके कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए होर्डिंग से हासिल किया और राजनेता के सामने झूठी कहानी रची की उनकी बेटी के दोनों लड़कों से अनैतिक संबंध थे. उनका कहना था कि अगर उन्हें पांच लाख रुपए नहीं दिए गए तो उनके पास लड़की के कुछ अश्लील विडीयो हैं जो वो वायरल कर देंगे. राजनेता ने फ़ौरन पुलिस में शिकायत की और पुलिस दोनों को रायगढ़ के रोहा इलाक़े से गिरफ्तार कर लिया. सेल्फ़ प्रमोशन, पार्टी प्रमोशन और लोगों के बीच चर्चा में बने रहने के लिए हर राजनेता इस तरह के होर्डिंग अपने अपने इलाक़े में लगाता है. त्योहार, जन्मदिन, पार्टी की रैली, आंदोलन या किसी भी तरह के सामाजिक कार्यक्रम को लोगों तक पहुंचाने के लिए राजनेता इन होर्डिंग और बैनर का सहारा लेते हैं. जनता की नज़र इन होर्डिंगस पर पड़ती ज़रूर है लेकिन कभी कभी ये नज़र बुरी सोच में तब्दील हो जाती है, और अपने प्रचार प्रसार के लिए लगाए ये होर्डिंग मुसीबत बन जाते हैं. कुछ ऐसा ही महाराष्ट्र की एक बड़ी राजनीतिक पार्टी के एक नेता के साथ हुआ. नेताजी ने अपने इलाक़े में हो रहे है एक कार्यक्रम का विज्ञापन होर्डिंग अपने परिसर में जगह जगह लगाए और साथ में उसमें अपना फ़ोन नंबर भी छाप दिया. बस फिर क्या था उन्हीं के इलाक़े में रहने वाले सुशांत तेलंगे, शुभम गोले नाम के दो शातिरों ने नेताजी से पैसे निकालने के लिए एक प्लान बनाया. दोनों नेताजी को जानते थे. दोनों ने उनके परिवार के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद ही ये प्लान बनाया. इन दोनों शातिरों ने जब उन्हें बताया कि उनकी बेटी के शादी से पहले इन दोनों के साथ संबंध थे. तब उन्होंने अपनी बेटी के साथ बातचीत की. बेटी ने इस तरह के किसी भी इंसान को जानने से इंकार कर दिया. राजनेता ने फिर पुलिस में इसकी शिकायत की. दोनों ठगों ने उनसे पांच लाख रुपए की मांग की थी और जैसे ही दोनों ढाई लाख रुपए की पहली किश्त लेने रायगढ़ के रोहा पहुंचे पुलिस ने उन्हें मौक़े से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि इस तरह अपने फ़ोन नंबर, पते या दूसरी निजी जानकारी सार्वजनिक मंच पर देना कई बार ख़तरानक साबित हो सकता है इसीलिए अपनी निजी ज़िंदगी को निजी रखकर इस तरह की मुसीबतों से दूर रहें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget