News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

पुलवामा: बैंक से 11 लाख लूट फरार हुए आतंकी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Share:

जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को आतंकियों ने एक बैंक में धावा बोलकर 11 लाख रुपये लूट लिए. आतंकियों ने जम्मू और कश्मीर बैंक की रत्नीपोरा ब्रांच में यह लूट की. बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह वारदात कैद हो गई .

सीसीटीवी विडियो में दिख रहा है कि हथियारों से लैस आतंकियों ने लोगों को बैंक में बंधक बनाया और फिर बैंक से 11 लाख रूपये लूट कर फरार हो गए. 8 नवंबर को सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद से आतंकवादियों द्वारा बैंक लूटने की यह तीसरी घटना है.

आपको बता दें कि नोटबंदी के फैसले के बाद 21 नवंबर को बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ इलाके में एक बैंक में डकैती हुई जिसमें आतंकवादियों ने 13 लाख रुपये कैश लूटकर फरार हो गाए. इसके बाद पुलवामा जिले में जम्मू एंड कश्मीर बैंक की अरिहाल ब्रांच को 8 दिसंबर को लूट लिया गया था, तब आतंकवादियों ने गोलियां भी चलाईं और कैश लूटकर फरार हो गए. इस डकैती में लगभग 10 लाख रुपये लूटे गए थे.

पीएम मोदी ने नोटबंदी के फैसले के बारे में दिए गए अपने संबोधन में कहा था कि नोटबंदी से सिर्फ कालेधन पर ही लगाम नहीं लगेगा, बल्कि इससे आतंकियों पर भी लगाम लगेगी. पीएम ने कहा था कि आतंकवादियों की फंडिग को रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है.

Published at : 17 Dec 2016 08:58 AM (IST) Tags: loot Pulwama Terrorists
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

'अमृत पानी' से इलाज और फिर शोषण… लाफ्टर शेफ शो से सुर्खियां बटोरने वाला बाबा गिरफ्तार

'अमृत पानी' से इलाज और फिर शोषण… लाफ्टर शेफ शो से सुर्खियां बटोरने वाला बाबा गिरफ्तार

NCRB रिपोर्ट 2024 का चौंकाने वाला खुलासा, नाबालिग हत्यारों में दिल्ली सबसे आगे, महाराष्ट्र-बिहार भी टॉप पर

NCRB रिपोर्ट 2024 का चौंकाने वाला खुलासा, नाबालिग हत्यारों में दिल्ली सबसे आगे, महाराष्ट्र-बिहार भी टॉप पर

Telangana: चलती बाइक पर हेलमेट मारकर सास की हत्या, घर वालों को बताया हार्ट अटैक से हुई मौत; पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज

Telangana: चलती बाइक पर हेलमेट मारकर सास की हत्या, घर वालों को बताया हार्ट अटैक से हुई मौत; पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज

पहले बांधा हाथ-पैर, फिर आंखों पर पट्टी और उसके बाद डाला केरोसीन... नए स्टाइल में प्रोपोज के बहाने प्रेमी को जिंदा जलाया

पहले बांधा हाथ-पैर, फिर आंखों पर पट्टी और उसके बाद डाला केरोसीन... नए स्टाइल में प्रोपोज के बहाने प्रेमी को जिंदा जलाया

Mumbai Police-ATC Joint Operation: मुंबई के वाकोला में युगांडा की दो महिलाएं गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?

Mumbai Police-ATC Joint Operation: मुंबई के वाकोला में युगांडा की दो महिलाएं गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?

टॉप स्टोरीज

अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'

पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'