एक्सप्लोरर

वायुसेना पर हनीट्रैप का साया, जासूसी के आरोप में ग्रुप कैप्टन गिरफ्तार

आरोप है कि मारवाह को हनीट्रैप के जरिए फंसाया गया और खुफिया जानकारियां निकलवाईं गईं. आरोप है कि अरुण मारवाह ने वायुसेना की खुफिया जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को दी.

नई दिल्ली: वायुसेना के ग्रुप कैप्टन को खुफिया जानकारी लीक करने के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए ग्रुप कैप्टन का नाम अरुण मारवाह है. अरुण मारवाह को ऑफीशियल सीक्रेट एक्ट के तहत गिरप्तार किया गया है.

मारवाह पर आरोप है कि उन्हें हनीट्रैप के जरिए फंसाया गया और खुफिया जानकारियां निकलवाईं गईं. आरोप है कि अरुण मारवाह ने वायुसेना की खुफिया जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को दीं.

ग्रुप कैप्टन मारवाह पर आरोप है कि वो कई महीनों से आईएसआई की महिला एजेंट्स के साथ सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में थे. अरुण मारवाह को 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है.

मारवाह वायुसेना हेडक्वार्टर में ले गए थे फोन अरुण मारवाह पर ये भी आरोप है कि उन्होंने एयरफोर्स हेडक्वार्टर में अपना फोन लेकर जाते थे, जो कि अनधिकृत फोन था. बता दें कि एयरफोर्स के अधिकारियों को विशेष फोन दिए जाते हैं.

उन्हें बाहर के सामान्य फोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होती है. माना जा रहा है कि अरुण मारवाह इसी फोन के जरिए जानकारी इकट्ठी करते थे और सोशल मीडिया के जरिए आईएसआई के एजेंट को दे रहे थे.

किरण रंधावा नाम के फेसबुक अकाउंट पर शेयर किए दस्तावेज सूत्रों के मुताबिक ग्रुप कैप्टन अरुण मारवाह दिसंबर में त्रिवेंद्रम गया था. वहां पर इसके फेसबुक मेसेंजर पर एक पुराने एयरफोर्स कर्मी के ज़रिए किरण रंधावा नाम की एक आईडी से इनवाइट आया. इससे चैटिंग शुरू हुई, वीडियो और फोटो भी शेयर हुए.

अरुण मारवाह का कहना है कि मैंने कुछ गोपनीय दस्तावेज़ मेसेंजर पर ही किरण रंधावा को भेजे. एक दूसरी आईडी से भी संपर्क में था, उस पर महिमा लिखा हुआ है, इसे भी दस्तावेज़ भेजे. अभी तक पूछताछ में बताया है कि न तो लड़की से मिला हूं न ही कुछ पैसा लिया. अरुण मारवाह का बेटा भी एयरफोर्स में है.

हनीट्रैप में कैसे फंसा अरुण मारवाह? ISI एजेंट ने लड़की बनकर ग्रुप कैप्टन अरुण मारवाह से संपर्क किया. दोनों के बीच फोन पर लगातार चैटिंग होने लगी, दोनों एक दूसरे को अश्लील मैसेज भेजते थे. अपने जाल में फंसाने के बाद ISI एजेंट ने गोपनीय दस्तावेज की मांग की. आरोप है कि मारवाह ने कुछ गोपनीय दस्तावेज उसे मुहैया करा दिए.

कौन-कौन से दस्तावेज ISI को मुहैया कराए गए, जांच हो रही है. एयरफोर्स ने इंटरनल जानकारी के आधार पर जांच के आदेश दिए. हनीट्रैप की पुष्टि होने पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मारवाह को गिरफ्तार कर लिया.

क्या होता है हनीट्रैप? हनीट्रैप जासूसी का एक तरीका है. खुफिया जानकारी हासिल करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. खूबसूरत लड़कियों का इस्तेमाल कर किसी शख्स से राज उगलवाए जाते हैं. वीडियो, तस्वीर या मैसेज के जरिए भी ब्लैकमेल किया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget