एक्सप्लोरर

ऑटो को मर्सिडीज से टक्कर, सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य को मिली जमानत

मुंबई के अंधेरी में एक ऑटोरिक्शा को मर्सिडीज कार से टक्कर मारने के आरोप में सिंगर आदित्य नारायण को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ दायर सभी धाराएं जमानती थी ऐसे में उन्हें रिहा कर दिया गया.

मुंबई: मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण को मुंबई के अंधेरी में एक ऑटोरिक्शा को कार से टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. हालांकि जमानती धारा होने की वजह से उन्हें तुरंत रिहा कर दिया गया। वर्सोवा थाना के एक अधिकारी ने बताया कि मर्सिडीज कार में सवार आदित्य (30) के वाहन से आज दोपहर में लोखंडवाला बैक रोड पर एक आटोरिक्शा में टक्कर लग गयी. हादसे में दो लोग घायल हो गये. उन्होंने बताया कि घटना के बाद आदित्य ने ऑटोरिक्शा चालक राजकुमार पलेकर (64) और और एक यात्री सुरेखा शिवेकर (32) के रूप में पहचान किये गये लोगों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया. डीसपी (जोन नौ) परमजीत दहिया ने बताया, ''आदित्य को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ दायर सभी धाराएं जमानती थी ऐसे में उन्हें रिहा कर दिया गया.'' पुलिस के मुताबिक ये घटना सोमवार दोपहर को लोखंडवाला के पीछे की सड़क पर हुई. बता दें कि हादसे के बाद आदित्य नारायण दोनों घायलों को अस्पताल ले गए, लेकिन हादसे में घायल हुई महिला ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया. जिसके बाद पुलिस ने धारा 279 और 338 के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. आदित्य नारायण उभरते हुए गायक हैं. उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में गाने गाए हैं. इसके अलावा आदित्य ने कुछ फिल्मों में बतौर अभिनेता भी काम किया है. उन्होंने साल 2010 में हॉरर फिल्म शापित में बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी. इन दिनों आदित्य रिएलिटी शो में एंकरिंग कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget