एक्सप्लोरर

एसआई ने महिला किसान नेता को ट्रैक्टर से कुचला, ग्रामीणों ने थाने पर किया हमला

बालू भरे ट्रैक्टर को थाने ले जाते समय उपनिरीक्षक (एसआई) ने बुंदेलखंड किसान यूनियन की महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों की जमकर धुनाई कर भारी बवाल किया.

महोबा: उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कुलपहाड़ थाने के अकोनी गांव में सोमवार को बालू भरे ट्रैक्टर को थाने ले जाते समय उपनिरीक्षक (एसआई) ने बुंदेलखंड किसान यूनियन की महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों की जमकर धुनाई कर भारी बवाल किया.

बालू खनन का कारोबार कर रहा था एसआई

पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची ने बताया कि दिलीप राजपूत अवैध तरीके से अपने ट्रैक्टर से बालू खनन का कारोबार कर रहा था, सोमवार को सूचना पर कुलपहाड़ थाने के उपनिरीक्षक वंशनारायण एक सिपाही के साथ मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर को थाने ला रहे थे, तभी गांव की महिला चंद्रकली राजपूत (40) ट्रैक्टर की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि महिला की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में धावा बोलकर कर पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया, इस हमले में थानाध्यक्ष और कुछ सिपाही घायल हुए हैं.

उधर, दिलीप राजपूत ने बताया, "वह रवन्ना के साथ वैध तरीके से बालू की ढुलाई कर रहा था, लेकिन एसआई व एक सिपाही पहुंचकर रवन्ना फाड़कर फेंक दिया और रुपया मांगने लगे. जब नहीं दिया तो वह खुद ट्रैक्टर चला कर ले जाने लगे और जानबूझ कर उसकी चाची चंद्रकली को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई है."

बुंदेलखंड किसान यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कहा कि उनके संगठन में चंद्रकली महोबा जिले से महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष थीं और वह बांदा में चल रहे किसानों के धरने में लगातार शरीक रहीं, बीजेपी सरकार के इशारे पर पुलिस ने ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या की है. यह घटना किसान आंदोलन को कमजोर करने की साजिश है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget