एक्सप्लोरर

बलात्कार का आरोपी बाबा वीरेंद्र देव नहीं हुआ पेश, कोर्ट ने कहा- 8 और आश्रमों की पड़ताल करे पुलिस

कोर्ट ने पूछा कि वीरेंद्र देव कहां हैं जिस पर वकील ने कहा कि मैं विश्वविद्यालय की ओर से पेश हुआ हूं. हमें नहीं पता वह कहां हैं, वो देश भर में जाते रहते हैं.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के नाम पर आश्रम के भीतर लड़कियों के यौन शोषण का आरोपी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित आज कोर्ट में पेश नहीं हुआ. अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 4 जनवरी को तय की है और इसके साथ ही पुलिस को वीरेंद्र देव के अन्य आठ आश्रमों की जांच के आदेश दिए हैं.

आज सुबह साढ़े दस बजे वीरेंद्र देव दीक्षित को कोर्ट में पेश होना था लेकिन उसकी ओर से केवल वकील ही कोर्ट में पहुंचा. लड़कियों के रेप के आरोप को झुठलाते हुए कोर्ट में बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के वकील ने दलील दी कि आश्रम में रहने के लिए लड़कियों ने बाकायदा अदालती हलफनामा भर रखा है. वकील की इस दलील पर कोर्ट ने सख्त नाराज़गी दिखाई और कड़े लहजे में कहा कि क्या आप मज़ाक कर रहे हैं कि एक शख्स कोर्ट का हलफनामा बना कर लड़कियों को बंधक बना रहा है.

सुनवाई की शुरुआत में कोर्ट ने पूछा कि वीरेंद्र देव कहां हैं? कोर्ट के इस सवाल पर वकील ने कहा कि वो आध्यात्मिक विश्वविद्यालय की ओर से पेश हुए हैं और उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वह कहां हैं. वकील ने आगे कहा कि वो देश भर में जाते रहते हैं. इसके बाद कोर्ट ने कहा कि अगर ऐसा है तो बाबा के खिलाफ वारंट जारी करते हैं. हालांकि कोर्ट ने केवल ऐसा कहा, फिलहाल वारंट जारी नहीं किया गया है. अदालत ने सीबीआई से कहा कि वो बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित का पता लगाए.

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने टिप्पणी की, "इतने सालों में हमने पहली बार देखा है कि एक उम्र की ही लड़कियों को आश्रम में बंधक बना कर रखा जाता है. एक शख्स खुद को कृष्ण बताता है और लड़कियों को गोपी बताता है. ये कैसा आश्रम है जहां पर सिर्फ महिलाओं को ही रखा जाता है."

सुनवाई के दौरान कोर्ट में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी थीं. उन्होंने कहा कि ऐसे और भी आश्रम हैं जिनकी जांच होनी चाहिए. स्वाति मालीवाल ने कहा कि एक पीड़ित ने 8 आश्रमों के बारे में बताया. इसके बाद कोर्ट ने कहा कि पुलिस और कमेटी सभी आठ आश्रमों की पड़ताल करे.

गुरुवार को बाबा के आश्रम से 41 लड़कियों को छुड़ाया गया था. हालांकि, बाबा के कई समर्थक ऐसे भी हैं जिनका कहना है कि आश्रम में कोई गलत काम नहीं होता है.

ABP न्यूज़ ने खोली थी बाबा की पोल ABP न्यूज ने सबसे पहले इस ढोंगी बाबा का पर्दाफाश किया था जिसके बाद इस पर लगातार कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है. ABP न्यूज पर ही बाबा के पीड़ितों का दर्द पहली बार देश ने देखा था. अब इस पूरे मामले में 41 लड़कियों को बाबा के चंगुल से छुड़ाया गया है.

कैसा है बाबा का आश्रम ABP न्यूज़ आश्रम पहुंचा तो देखा कि छत पर बहुत सी लड़कियां और महिलाएं बैठी हैं. कई छोटे छोटे कमरे भी बने हुए हैं. यहां सोलर सिस्टम भी लगा हुआ है. खिड़कियों पर जालियां और पर्दे हैं. अगर कोई बाहर झांकना चाहे भी तो नहीं झांक सकता.

बाबा के समर्थक क्या कहते हैं एक पूर्व भक्त ने कहा कि वो 15 दिन का कोर्स करने के लिए आश्रम गया था. फर्स्ट फ्लोर पर उपदेश दिया जाता था. उसने बताया कि केवल सीडी चला कर उपदेश दिया जाता था. एक लड़की शिक्षा देती थी और एक महिला हमेशा उसके साथ होती थी. वे लोग 15 दिन के लिए फर्रुखाबाद ले जाना चाहते थे इसीलिए उसने कोर्ट को छोड़ दिया था. उसने कहा कि यहां कोई गलत काम होते तो नहीं देखा लेकिन एक लड़की ने आत्महत्या की थी.

एक समर्थक महिला ने कहा कि बाबा तो 5-6 साल से यहां आए ही नहीं. उन पर लगे सभी आरोप गलत हैं. मीडिया ने उनके बारे में गलत बातें चलाई हैं. आश्रम में केवल ज्ञान की बातें की जाती हैं. लड़कियों को रात में ले गए, ये कहां का कानून है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget