एक्सप्लोरर

सलमान, शाहरुख को धमकाने वाले रवि पुजारी ने बिल्डर से मांगे 2 करोड़

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मुंब्रा उपनगर के एक बिल्डर ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज करायी है और भगोड़े गैंगेस्टर रवि पुजारी पर जबरन वसूली के लिए फोन कॉल करने का आरोप लगाया है.

ठाणे: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मुंब्रा उपनगर के एक बिल्डर ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज करायी है और भगोड़े गैंगेस्टर रवि पुजारी पर जबरन वसूली के लिए फोन कॉल करने का आरोप लगाया है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिल्डर ने मुंब्रा पुलिस में शिकायत दर्ज करायी और दावा किया कि इस साल जनवरी से एक व्यक्ति ने उन्हें कई बार फोन किया. वह खुद को पुजारी बताता है और दो करोड़ रूपये की मांग करता है.

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी ने दी सलमान खान के वकील को जान से मारने की धमकी

मुंब्रा थाना के अधिकारी ने बताया,"शिकायतकर्ता के मुताबिक फोन करने वाले ने बताया कि एक बिल्डर उसे खत्म करने और एक विवादित भूमि परियोजना से हटाने के लिए पुजारी को तीन करोड़ रूपया देने को तैयार है."

उन्होंने बताया कि बिल्डर ने दावा किया कि फोन करने वाले ने रूपया नहीं देने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. अधिकारी ने बताया कि ठाणे पुलिस का जबरन वसूली प्रकोष्ठ बिल्डर की शिकायत की जांच कर रहा है.

सलमान, शाहरुख को धमकाने वाले रवि पुजारी ने बिल्डर से मांगे 2 करोड़ फाइल फोटो

आखिर कौन है रवि पुजारी और क्यों है उसका खौफ

- बहुत वक्त नहीं हुआ जब रवि पुजारी ने शाहरुख खान को भी धमकी दी थी.

- रवि पुजारी के गैंग ने करीम मोरानी और अली मोरानी के घर के बाहर फायरिंग कराई थी.

- रवि पुजारी किसी जमाने में छोटा राजन का खास हुआ करता था लेकिन बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए.

- माना जाता है कि रवि पुजारी को कई भाषाएं आती हैं और वो फर्राटेदार अंग्रेजी भी बोलता है.

- मुंबई में बिल्डरों पर उसका काफी खौफ था. 90 के दशक में दुबई जाने से पहले वो रंगदारी वसूलता था.

सलमान, शाहरुख को धमकाने वाले रवि पुजारी ने बिल्डर से मांगे 2 करोड़ फाइल फोटो

- महेश भट्ट, रितेश देशमुख समेत रवि पुजारी कई सितारों को धमकियां दे चुका है.

- 2013 में भी रवि पुजारी गैंग की ओर से सलमान खान को धमकी मिली थी.

- रवि पुजारी अक्सर मीडिया से जुड़े लोगों को फोन करता था और बताता था कि उसने किसको धमकी दी है.

सलमान, शाहरुख को धमकाने वाले रवि पुजारी ने बिल्डर से मांगे 2 करोड़ फाइल फोटो

- माना जाता है कि वह खुद की ब्रांडिंग करना चाहता है और इसीलिए ऐसी हरकतें करता रहता है.

- कहा जाता है कि इन दिनों रवि पुजारी दुबई की बजाय ऑस्ट्रेलिया में है और वहीं से अपना गैंग चला रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget