एक्सप्लोरर

मेरठ जेल में बंद कैदी ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, मामला दर्ज

जेल में एक कैदी ने फांसी लगा कर जान दे दी. परिजनों का आरोप है कि ये आत्महत्या नहीं कत्ल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

मेरठ: जेल में एक कैदी ने फांसी लगा कर जान दे दी. परिजनों का आरोप है कि ये आत्महत्या नहीं कत्ल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है. मृतक पिछले दो साल से जेल में था. चौधरी चरण सिंह जिला कारागार परिसर के शौचालय में एक हत्यारोपी कैदी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक बंदी पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप था. मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जानकारी के मुताबिक परीक्षित गढ़ थाना इलाके के सोहना गांव निवासी सोमेंद्र (34) पुत्र भोले पर वर्ष 2015 में खुद की पत्नी की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा था. इस आरोप में वह दो साल से मेरठ जेल में बंद था. शनिवार रात वह बैरक नंबर छह में पहरेदारी कर रहा था. देर रात करीब दो बजे वह अपने साथी पहरेदार साबिर से शौचालय जाने को कहकर गया और शौचालय में लोहे के जंगले के सहारे उसमें फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मामले की सूचना मिलते ही जेल परिसर में हड़कंप मच गया. एसडीएम सिटी मुकेश चंद्र, एसपी सिटी मान सिंह चौहान और एसीएम गुलशन कुमार रात में ही जेल पहुंच गए. वीडियोग्राफी की गई. जेल प्रशासन के मुताबिक सोमेंद्र अक्सर तनाव में रहता था. मेडिकल थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि जेल प्रशासन की ओर से सोमेंद्र के खुदकुशी करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है. वहीं सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि जेल में सोमेंद्र को टॉर्चर किया जाता था. यह आत्महत्या नहीं हत्या है. परिजनों का कहना है कि सोमेंद्र से पैसे मांगे जाते थे, इसलिए उसने मजबूर होकर ये कदम उठाया. परिजनों ने जेल प्रशासन को सोमेंद्र को मौत का जिम्मेदार ठहराया और दोषियों पर कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग की. उधर एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि इस मामले में 309 के तहत मुकदमा दर्ज कर ली गई है. साथ पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है. जो भी इस में दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget