एक्सप्लोरर

Chandigarh Crime: पुलिस ने CCTV सर्विलांस सिस्टम की मदद से सुलझाए 250 से अधिक अपराधिक मामले, चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड का दावा

Chandigarh: स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने कहा कि मार्च 2022 से 26 फरवरी, 2023 तक 5,47,900 चालान काटे गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप सड़क सुरक्षा में सुधार हुआ है और यातायात कर्मियों की तैनाती में भी कमी आई है.

Chandigarh: चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने दावा किया कि उसके सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम ने शहर में 250 से अधिक अपराध की घटनाओं को सुलझाने में पुलिस मदद की है. इसे लेकर चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने एक बयान जारी किया है. स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने कहा कि हाल के आंकड़ों के अनुसार, सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम ने पिछले सात महीनों में 250 से अधिक मामलों को सुलझाने में पुलिस की सहायता की है. जिसमें हत्या, स्नैचिंग, सड़क दुर्घटना, हिट एंड रन, वेहिकल चोरी और चोरी आदि जैसे मामले शामिल हैं.

स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने कहा कि मार्च 2022 से 26 फरवरी, 2023 तक 5,47,900 चालान काटे गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप सड़क सुरक्षा में सुधार हुआ है और यातायात कर्मियों की तैनाती में भी कमी आई है.

चंडीगढ़ में 900 सीसीटीवी कैमरे
निगरानी के लिए पूरे चंडीगढ़ में विभिन्न स्थानों पर लगभग 900 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिनकी मॉनिटरिंग कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से की जा रही है. इन एडवांस कैमरों के माध्यम से शहर के लगभग 285 विभिन्न स्थानों की निगरानी उसके वास्तविक समय के आधार पर की जा रही है.

इन स्थानों में चौराहे, सरकारी स्कूल, एंट्री एंड एग्जिट पॉइंट, जल उपचार सुविधाएं, पार्किंग स्थल, अस्पताल के प्रवेश द्वार, उद्यान आदि शामिल हैं. स्मार्ट सिटी मिशन का यह कम्पोनेंट अक्टूबर 2022 में लाइव हुआ और जनवरी 2023 तक तीन महीने के लिए स्थिरीकरण अवधि के अधीन था.

स्टैबलाइजेशन के दौरान दिक्कतें
चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने कहा कि स्थिरीकरण (स्टैबलाइजेशन) अवधि के दौरान, फर्मवेयर अपग्रेड, सिस्टम फेलर, एप्लिकेशन इश्यूज, हार्डवेयर कम्पेटिबिलिटी इश्यूज, मेंटिनेंस चैलेंज्स आदि का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद ये सीसीटीवी कैमरे स्थापना की तारीख से शहर की सेवा कर रहे हैं और पुलिस विभाग की मदद कर रहे हैं.

अनिंदिता मित्रा ने कहा दिसंबर 2022 के दौरान सभी कनेक्टेड कैमरों की निगरानी ICCC के एंटरप्राइज मैनेजमेंट सिस्टम द्वारा की गई थी. इस उद्यम प्रबंधन प्रणाली (ईएमएस) का उपयोग सभी फील्ड उपकरणों की कार्यक्षमता की निगरानी के लिए किया जा रहा है. चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी ने कैमरों की रीयल-टाइम निगरानी के लिए सिस्टम इंटीग्रेटर के साथ सर्विस लेवल एग्रीमेंट (एसएलए) किया है ताकि रखरखाव अवधि के दौरान सेवा की गुणवत्ता खराब न हो.

ये भी पढ़ें- Jaunpur Firing: ऑफिस में घुसकर पत्रकार को मारी गोली, BJP जिलाध्यक्ष के भाई समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget