एक्सप्लोरर

ओडिशा: इंसानियत हुई शर्मसार, जादू टोने के शक में छह बुजुर्गों के दांत तोड़े

पुलिस के मुताबिक इस मामले में 29 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 22 महिलाएं हैं. सभी बुजुर्ग मदद की गुहार लगाते रहे लेकिन गांव का भी शख्स उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया.

बेहरामपुर: ओडिशा के गंजम जिले से इसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. यहां कुछ लोगों ने जादू टोना करने के शक में छह बुजुर्ग व्यक्तियों के दांत तोड़ दिए. इतना ही नहीं इन बुजुर्गों को मलमूत्र खाने के लिए भी मजबूर किया गया. पुलिस ने आज इस घटना की जनाकारी दी. पुलिस के मुताबिक गंजम जिले के गोपुरपुर गांव के कुछ लोगों को शक था कि छह बुजुर्ग व्यक्ति जादूटोना कर रहे हैं और इस वजह से इलाके में छह महिलाओं की मौत हो गई और सात अन्य बीमार हो गईं.

पुलिस के जानकारी दी कि भीड़ ने मंगलवार को इन छह व्यक्तियों को जबरदस्ती घर से बाहर निकाला और उन्हें मानव मलमूत्र खाने के लिए मजबूर किया. इसके बाद में उनके दांत उखाड़ दिए. सभी छह बुजुर्ग मदद की गुहार लगाते रहे लेकिन गांव का भी शख्स उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया. यह खबर जैसे ही जिला मुख्यालय पहुंची तो पुलिस अधीक्षक ब्रजेश राय पुलिस दल के साथ गांव पहुंचे और घायल व्यक्तियों को बचाया.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 29 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 22 महिलाएं हैं. घायल बुजुर्ग व्यक्तियों में सभी की उम्र 60 साल से अधिक है और पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है. उनकी हालत स्थिर है. राय ने कहा कि इस घटना में कथित रूप से शामिल अन्य व्यक्तियों के नाम भी उनके पास हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. गिरफ्तारी के डर से गांव के लगभग सभी पुरुष फरार हो गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget