एक्सप्लोरर

नोएडा: मां-बेटी की हत्या के मामले में कोई सुराग नहीं, बेटे से घर लौटने की अपील

बिसरख थाना क्षेत्र के गौड़ सिटी-2 में एक महिला और उसकी बेटी की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है.

नोएडा: बिसरख थाना क्षेत्र के गौड़ सिटी-2 में एक महिला और उसकी बेटी की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. वहीं पुलिस और पीड़िता के घर वाले इस मामले के मुख्य संदिग्ध से बिना डरे घर वापस लौटने की अपील कर रहे हैं, जो मृत महिला का बेटा है.

15 वर्षीय मुख्य संदिग्ध घटना के दिन से ही लापता है. घटना के बाद किशोर खून से सने अपने कपड़े बदलते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है.

जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार का कहना है कि टाइल कारोबारी सौम्य अग्रवाल ने पुलिस को बताया है कि संदिग्ध किशोर घर से करीब डेढ़ लाख रूपए नगद लेकर गया है. घटना के समय से ही उसका मोबाइल फोन बंद है.

उन्होंने बताया कि किशोर ने दिल्ली के चांदनी चौक में जाकर अपना मोबाइल फोन ऑन किया था. इस सूचना पर वहां पर पुलिस टीम भेजकर जांच करायी गयी, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा.

कुमार का कहना है कि उन्होंने मीडिया के माध्यम से किशोर से अपील की है कि वह जहां भी है, तुरंत अपने घर आ जाये. कोई उसे कुछ नहीं कहेगा.

उनका कहना है, ‘‘हमें डर है कि किशोर कहीं मानसिक तनाव में आकर स्वयं को हानि ना पहुंचा ले.’’ उन्होंने कहा कि इस मामले के खुलासे के लिए अपराध शाखा, सर्विलांस टीम सहित चार टीमें लगायी गयी हैं, जल्दी ही हम इसे सुलझा लेंगे.

किशोर के परिजन भी यह मानने के तैयार नहीं हैं कि अपनी मां अंजलि और 13 साल की बहन मणिकर्णिका की हत्या उसने की है. परिवार के लोगों ने भी किशोर से तत्काल घर लौटने की अपील की है. गौरतलब है कि गौड़ सिटी-2 निवासी अंजली और मणिकर्णिका की चार दिसंबर की रात हत्या कर दी गयी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग

यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट

'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी

0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल

HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?

MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget