एक्सप्लोरर

चिप्स दिलाने के बहाने रिश्तेदारों ने किया था मासूम का कत्ल

आरोपी मासूम को चिप्स दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और घर ले जाकर मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी.

मेरठ: मेरठ में तीन दिन पहले नाले से बरामद हुए मासूम के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पोस्टमार्टम में पता चला है कि मासूम अब्दुल्ला की गला दबाकर हत्या की गई थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मासूम के रिश्तेदार मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

बीते तीन दिसंबर को लिसाड़ी गेट क्षेत्र के अहमदनगर नाले में बरामद हुए मासूम अब्दुल्ला के शव का मिला था. वहीं पोस्टमार्टम होने के बाद पता चला कि मासूम की गला दबाकर हत्या की गई थी. जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मृतक के रिश्तेदार मां-बेटे को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि अब्दुल्ला की दादी ने उनका अपमान किया था. जिसके चलते उन्होंने गला दबाकर मासूम की हत्या कर डाली और शव को नाले में फैंक दिया.

दरअसल घटना वाले दिन अब्दुल्ला अपनी मां के साथ एक रिश्तेदार के यहां आया हुआ था. आरोपी रहमान सड़क पर खेल रहे अब्दुल्ला को चिप्स दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया. इसके बाद अपने घर ले जाकर मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी. बाद में दोनों मां बेटों ने अब्दुल्ला के शव को नाले में फेंक दिया. जिससे लोगों को लगे कि मासूम की मौत नाले में गिरने से हुई है.

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि अब्दुल्ला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके रिश्तेदार रहमान और उसकी मां जीनत को गिरफ्तार किया है. दिनेश शुक्ला ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी. इसी दौरान कुछ दिन पहले अब्दुल्ला के पिता और जीनत में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. जिसके बाद दोनों परिवारों में रंजिश और बढ़ गई. सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है.

ये भी पढ़ें

हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपी मारे गए, भागने की कोशिश कर रहे चारों का पुलिस ने किया एनकाउंटर

जानें चारों आरोपियों ने कैसे दिया था हैदराबाद गैंगरेप और हत्या को अंजाम, बनाई थी योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget