एक्सप्लोरर

यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद कुख्यात डकैत रामगोपाल को किया गिरफ्तार

इस कुख्यात डकैत के खिलाफ चित्रकूट, बांदा और मध्य प्रदेश में कुल 38 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 20 मामलों में वह वांछित चल रहा था. एसटीएफ ने रामगोपाल के पास से 12 बोर की एक बंदूक, 13 कारतूस और 5 खोखा बरामद किए हैं.

इलाहाबाद: यूपी एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट एवं बांदा और मध्य प्रदेश में कई आपराधिक मामलों में वांछित कुख्यात डकैत रामगोपाल उर्फ गोप्पा को चित्रकूट जिले के नेउरा जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. रामगोपाल पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित था.

अपर पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) प्रवीण सिंह चौहान के मुताबिक, रामगोपाल के बारे में सूचना जुटाने के लिए इंस्पेक्टर रिषिकेश यादव और इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक जंगल टीम का गठन किया गया था. आज सूचना मिली कि रामगोपाल अपने गिरोह के अन्य साथियों के साथ हनुमानगंज और लालता रोड के बीच नेउरा के जंगल में मौजूद है.

उन्होंने कहा कि इस सूचना पर एसटीएफ की टीम स्थानीय पुलिस को साथ लेकर नेउरा के जंगल में गई और इलाके की घेराबंदी कर दी गई. जैसे ही गिरोह के आने की आहट सुनाई दी, एसटीएफ की टीम ने गिरोह से आत्मसमर्पण करने को कहा.

इस पर गिरोह के सदस्यों ने पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की. गिरोह के अन्य सदस्य ऊबड़ खाबड़ जमीन और जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, लेकिन गिरोह के सरगना रामगोपाल को गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ करने पर रामगोपाल ने बताया कि उसे अपराध जगत में आने की प्रेरणा दस्यु सरगना शिव कुमार पटेल उर्फ ददुआ और अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया से मिली. साल 2003 में वह ठोकिया गिरोह में शामिल हो गया और ठोकिया के मारे जाने का बाद वो गौरी यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य बन गया. फिलहाल वो अलग गिरोह चला रहा था और जंगल के ठेकेदारों से रंगदारी और अपहरण कर फिरौती भी वसूल रहा था.

इस कुख्यात डकैत के खिलाफ चित्रकूट, बांदा और मध्य प्रदेश में कुल 38 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 20 मामलों में वह वांछित चल रहा था. एसटीएफ ने रामगोपाल के पास से 12 बोर की एक बंदूक, 13 कारतूस और 5 खोखा बरामद किए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति

ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह

'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'

'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान

‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला

दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'

Embed widget