एक्सप्लोरर

आई-कार्ड के बदले टीचर ने रख दी रात बिताने की शर्त, छात्रा ने रिकार्ड कर ली 'गंदी बात'

मुंबई : महाराष्ट्र के नागपुर में एक टीचर ने शर्मनाक हरकत की है. लेकिन, छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए उसका असली चेहरा दुनिया के सामने ला दिया है. दरअसल, आई-कार्ड देने के बहाने टीचर ने छात्रा के सामने रात बिताने का प्रस्ताव रख दिया था. लड़की ने टीचर की 'बेशर्म' बातचीत रिकार्ड कर ली. अब आरोपी सलाखों के पीछे है.

क्रांती दल के कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले किया

20 वर्षीय छात्रा से अश्लील मांग करनेवाले शिक्षक की युवा क्रांती दल के कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले किया. पीड़ित छात्रा ने शिक्षक की यह बेशर्मी दुनिया के सामने लाने के लिए उसके फोन कॉल की रिकॉर्डिंग की, जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया. आरोपी का नाम अमित गणवीर है.

यह भी पढ़ें : नाबालिग करीबी रिश्तेदार के साथ भागा युवक, परिजनों ने नग्न कर गांव में घुमाया

यह हुई पूरी बातचीत

टीचर ने कहा कि 'आपका आई-कार्ड मैं दे दूंगा...मेरे ही पास है...सैटर-डे (शनिवार) को आपके मम्मी-पापा भी नहीं होंगे...घर पर आप अकेले ही होंगे... मुझे एक नाईट चाहिये आपकी...मेरी शादी नहीं हुई है...' पॉलिटेक्निक कॉलेज में कार्यरत अमित गणवीर ने यह शर्मनाक बातें कही हैं.

परीक्षा के दौरान मोबाइल साथ में रखते हुए पायी गयी थी

एक कॉलेज में बैचलर ऑफ़ ब्यूटी कल्चर एन्ड हेयर डिजाइनिंग की पढ़ाई करने वाली 20 साल की छात्रा का परीक्षा केंद्र पॉलिटेक्निक कॉलेज था. 13 अप्रैल को छात्रा परीक्षा के दौरान मोबाइल साथ में रखते हुए पायी गयी थी. जिसके बाद परीक्षा हॉल में मौजूद पर्यवेक्षक ने उसका मोबाइल जप्त कर पॉलिटेक्निक कॉलेज के शिक्षक अमित गणवीर को सौंप दिया था.

यह भी पढ़ें : लाल बत्ती : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री कोई अपवाद नहीं, एंबुलेंसों और दमकलों को नीली बत्ती

पेपर ख़त्म होने के बाद अमित गणवीर ने मोबाइल फोन तो वापस

पेपर ख़त्म होने के बाद अमित गणवीर ने मोबाइल फोन तो वापस कर दिया. लेकिन, छात्रा का आई-कार्ड अपने पास रख लिया. छात्रा का आरोप है कि आई-कार्ड वापस करने के बदले अमित गणवीर ने उससे एक रात साथ बिताने की मांग की. छात्रा ने शिक्षक की यह करतूत दुनिया के सामने लाने के लिए उसके फोन कॉल को रिकॉर्ड किया.

उसके मुंह पर कालिख पोतकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया

मदद मांगे जाने के बाद युवा क्रान्ति दल के कार्यकर्ताओं ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में जाकर अमित गणवीर की पिटाई की. उसके मुंह पर कालिख पोतकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने पुरे मामले की जाँच करते हुए आरोपी शिक्षक के मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget