एक्सप्लोरर

दहशत में यूपी : आंखों के सामने ही पति को गोलियों से भूना, शव लेकर धरने पर बैठी पत्नी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक महिला की नजरों के सामने ही उसके पति को गोलियों से भून दिया गया. अब पत्नी शव को लेकर धरने पर बैठ गई है. उसका कहना है कि 'जबतक योगी बाबा नहीं आएंगे लाश को हाथ नहीं लगाने दूंगी.' उस महिला का कहना है कि 'ये कौन सा राज है जहां खाना लेने जाने पर गोली मार दो.'

महिला की नजरों के सामने ही उसके पति को गोलियों से भून दिया गया

जिस महिला की नजरों के सामने ही उसके पति को गोलियों से भून दिया गया. वो इंसाफ मांग रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ से अपने पति के कातिलों को पकड़ने की गुहार लगा रही है. इससे पहले गोलियों की तड़तड़ाहट से पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर का पूरा इलाका गूंज उठा था. जब गोलियों की आवाज थमी तो पता चला कि बदमाशों ने धीरज सिंह नाम के एक ठेकेदार की हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें : दाढ़ी नहीं बनाई तो पत्नी ने डाल दिया खौलता पानी, पति अस्पताल में भर्ती  

अल्लापुर इलाके में रहने वाले 36 साल के धीरज सिंह सिविल कॉन्ट्रेक्टर थे

इलाहाबाद के अल्लापुर इलाके में रहने वाले 36 साल के धीरज सिंह सिविल कॉन्ट्रेक्टर थे. धीरज कई सरकारी विभागों में ठेकेदारी करते थे. बताया जा रहा है कि रात करीब सवा 12 बजे धीरज अपनी पत्नी नीतू के साथ इलाहाबाद के पॉश सिविल लाइंस इलाके में एक रेस्टोंरेट में खाना लेने पहुंचे हुए थे. खाना पैक कराने के बाद जैसे ही धीरज अपनी कार पर बैठने लगे तभी बाईक सवार दो अज्ञात हमलवरों ने धीरज और उनकी पत्नी को गोली मार दी.

पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया

वारदात के वक्त धीरज की पत्नी नीतू भी उसी कार में मौजूद थी. बदमाशों ने उनको भी गोली मारी लेकिन संयोग से गोली उनके हाथ पर लगी और वो बच गईं. पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया. खबर पाकर पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस के लिए मर्डर की इस गुत्थी को जल्द से जल्द सुलझाना भी एक चुनौती है.

यह भी पढ़ें : बिहार : पाकिस्तान के समर्थन में फेसबुक पर लिखा 'नारा', बवाल के बाद नाबालिग को पकड़ा

शनिवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ खुद इलाहाबाद के दौरे पर

क्योंकि, शनिवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ खुद इलाहाबाद के दौरे पर जा रहे हैं. मृतक धीरज सिंह का पूरा परिवार धीरज के शव का अंतिम संस्कार नहीं कर रहा हैं. परिजनों की मांग है कि धीरज के हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी हो या फिर कल योगी जी खुद उन्हें आश्वासन दें तभी जाकर वो शव का अंतिम संस्कार करेंगे. पुलिस अफसरों का कहना है कि फिलहाल क़त्ल की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है.

ठेकेदारी या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई पारिवारिक विवाद हो सकता है

आशंका जताई जा रही है कि इस शूट आउट के पीछे ठेकेदारी या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई पारिवारिक विवाद हो सकता है. फिलहाल अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. योगी सरकार में जिस तरह से अपराध का ग्राफ बढ़ा है उससे योगी सरकार पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. इलाहाबाद के नैनी में भी एक कारोबारी को उसके घर में घुसकर गोली मार दी गई थी. इसके साथ ही सर्जन की उनके चेंबर में घुसकर हुई हत्या से भी दहशत है.

देखें वीडियो : 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget