एक्सप्लोरर

मुंबई: सम्मोहन गुरु के जाल में बेटियां, लगा रही हैं अपने मां-बाप पर गंभीर आरोप

मुंबई: मुंबई की दो सगी बहनें अपने माता पिता पर गंभीर आरोप लगा रही हैं. इन दोनों बेटियों ने अपना घर छोड़ दिया है और दोनों ही लड़कियां अपने मां बाप से नफरत करती हैं. सिर्फ इतना ही नहीं ये लड़किय़ा अपने माता पिता पर काफी गंभीर आरोप भी लगा रही हैं. इस मसले पर लड़कियों के मां बाप का कहना है कि उनकी बेटियां एक गुरु के सम्मोहन जाल में फंस चुकी हैं और उसी गुरु के असर से बिगड़ गई हैं.

ये दोनों बहने न तो अपने मां पिता के साथ रहना चाहती हैं और नही घर जाना चाहती हैं. इतना ही नहीं इन दोनों बहनों ने मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके में हाथ में तख्तियां लेकर मदद की गुहार भी लगाई.

एक गुरु के बहकावे में हैं लड़कियां..? पुलिस में दर्ज रिपोर्ट से जो बातें सामने आई हैं वो काफी हैरान करने वाली हैं. इन दो बहनों के मां बाप का आरोप है कि उनकी बेटियां एक ऐसे गुरु के बहकावे में फंस गई हैं जिसने दोनों पर सम्मोहन का जादू कर दिया है. वो इन दोनों बहनों से ड्रग्स के धंधे से लेकर जिस्मफरोशी तक करवाता है. ये सिर्फ आरोप ही नहीं है मामले की संजीदगी को देखते हुए बॉम्बे हाइकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उस शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार भी किया है. इस शख्स का नाम सुनील कुलकर्णी है.

शिफु संस्कृति नामक संस्था चलाता है सुनील कुलकर्णी  मुंबई पुलिस ने जिस सुनील कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है वो शिफु संस्कृति नाम की एक संस्था का मुखिया है. शिफु संस्कृति के कर्ताधर्ता सुनील कुलकर्णी का दावा है कि वो तनावग्रस्त लोगों की मानसिक शांति के लिए काम करते हैं. लेकिन आरोप ये लग रहा है कि शिफु संस्कृति की आड़ में सुनील कुलकुर्णी भोली भाली लड़कियों को बहकाता है. उनसे कई तरह के गलत काम करवाता है. वो समाज में अश्लीलता फैलाता है. अपने मां बाप पर संगीन आरोप लगाने वाली ये दो बहनें भी कुछ महीनों से सुनील कुलकर्णी के संपर्क में थीं.

दोनों बहने कैसे जुड़ी सुनील कुलकर्णी से..? ये दोनों बहनें दिसंबर दो हजार सोलह से ही अपने मां बाप से अलग रह रही हैं. बड़ी बहन 23 साल की है और छोटी 21 की. यही नहीं एक कानून की छात्रा है और दूसरी आर्किटेक्ट की पढ़ाई कर रही है. इन दो बहनों के पिता सीए हैं. पुलिस के मुताबिक दिसंबर दो हजार सोलह में ये दोनों तब सुर्खियों मे आई जब इसने पुलिस के पास जाकर ये खुलासा किया कि उन्हें मम्मी पापा ने कैद कर रखा है. उस वक्त शिफु संस्कृति के मुखिया सुनील कुलकुर्णी ने इन दोनों बहनों की मदद की थी.

बेटियों का झगड़ा पहुंचा बॉम्बे हाईकोर्ट दिसंबर दो हजार सोलह की घटना के समय पुलिस इन दो बहनों के साथ थी. लेकिन जब मां बाप और बेटियों का झगड़ा बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा तो कहानी ही पलट गई. लडकियों के मां पिता का कहना है कि जब से उनकी बेटियां शिफु संस्कृति के फेसबुक पेज से जुड़ी तब से ही मामला बिगड़ने लगा. उनका आरोप है कि सुनील कुलकर्णी के संपर्क में आने के बाद उनकी बेटियों का पढ़ाई से ध्यान हट गया. वो काम के बहाने अंजान लोगों से मिलने जुलने लगीं. उनका तो ये भी कहना था कि वो जब बेटियों का पता करते हुए शिफु संस्कृति के ठिकाने पर पहुंचे तो युवक युवतियों के शराब के नशे में आपत्तिजनक हालत में देखा.

सुनील कुलकर्णी की गिरफ्तारी से परेशान हैं लड़कियां इन दो बहनों के माता पिता ने शिफु संस्कृति और उसके खिलाफ सुनील कुलकर्णी पर जो आरोप लगाए उसे बॉम्बे कोर्ट ने संजीदगी से लिया. इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सुनील कुलकर्णी के खिलाफ मामला दर्ज कर और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है. सुनील कुलकुर्णी की गिरफ्तारी से ये दो बहनें हैरान हैं और बेहद गुस्से में भी हैं. इनका कहना है कि असली गुनहगार तो उसके मां बाप हैं और पुलिस उस सुनील कुलकर्णी को पकड़ रही है जिसने उनकी मदद की.

दोनों बहनें अब भी अपने दावे पर अड़ी हैं और अपने माता पिता पर संगीन आरोप लगा रही हैं. दोनो लड़कियां अपने माता पिता के साथ नहीं रहना चाहती हैं. दोनों लड़कियां बालिग और पढ़ी लिखी हैं. ऐसे में पुलिस के लिए ये केस सुलझाना बेहद मुश्किल हो गया है. वहीं पुलिस की गिरफ्त में आए सुनील कुलकुर्णी की पूरी तहकीकात अभी नहीं हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget