एक्सप्लोरर

महिला IAS के सामने बंदूक तानकर ट्रैक्टर छुड़ा ले गया खनन मफिया, सुरक्षा पर सवाल

भोपाल : मध्यप्रदेश के छतरपुर में गुंडागर्दी का बड़ा उदाहरण सामने आया है. एक चकित कर देने वाले मामले में महिला IAS के सामने दबंग आरोपी बन्दूक के बल पर ट्रैक्टर छुड़ा कर ले गया. आश्चर्य यह है कि यह घटना थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई. मामला छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र का है.

IAS सोनिया मीणा अवैध खनन माफियाओं पर कार्यवाही कर रही थी

बताया जा रहा है कि यहां राजनगर SDM और IAS सोनिया मीणा अवैध खनन माफियाओं पर कार्यवाही कर रही थी. जिससे बौखलाए खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. बुधवार दिनभर की कार्यवाही की बाद शाम तक़रीबन 5 बजे वह कार्यवाही कर अनुविभाग कार्यालय लौट रहीं थीं. तभी बमीठा थाना के पास ही एक बालू से भरे अवैध ट्रैक्टर को उन्होंने देखा.

यह भी पढ़ें : नोएडा 'लाइक' घोटाला : अरबों की ठगी में बैंककर्मी भी गिरफ्तार, किया था करोड़ों का गोलमाल

यह भी पढ़ें :  लाइक घोटाला : दिवालिया घोषित होकर गायब होने के फिराक में थी कंपनी

ट्रैक्टर पर बैठे सैनिक भगवंत यादव पर अपनी 315 की बन्दूक तान दी

इसके बाद पुलिस सिपाहियों को उसमें बिठाकर थाने ले जाने को कहा. तभी ट्रैक्टर मालिक और खनन माफिया अर्जुन सिंह टुरया आ गया और ट्रैक्टर पर बैठे सैनिक (भगवंत यादव) पर अपनी 315 की बन्दूक तान दी. इसके बाद उसे उतार कर ट्रैक्टर ले जाने लगा. तभी SDM सोनिया मीणा ने उसे ऐसा करने से मना किया. तो उसने उनके तरफ भी बन्दूक लहराते हुए अभद्रता और गाली-गलौच कर दी.

चौहान ने मामले में आरोपी से बहस की और पीछे धकेल दिया

मामले की गंभीरता देख वहीं खड़े पुलिस आरक्षक नरेश सिंह चौहान ने मामले में आरोपी से बहस की और पीछे धकेल दिया. इस बीच आरोपी सैकड़ों लोगों के सामने सरेआम दबंगई कर ट्रैक्टर छुड़ा कर ले गया. मामले और घटना से चकित IAS सोनिया मीणा थाने पहुंची, जहां उन्होंने फ़ोर्स ले जाकर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने औऱ बन्दूक का लाइसेंस निरस्त करने के आदेश दिये.

यह भी पढ़ें : नोएडा में 'लाइक' का एक और बड़ा 'घोटाला', पैसे रोकने का आरोप !

यह भी पढ़ें : लाइक घोटाला : यूपी एसटीएफ ने कहा- सनी लियोनी से भी हो सकती है पूछताछ

खनन माफियाओं पर एक मुहिम के तहत कार्यवाही कर रही हैं

मामले की जानकारी लगते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला थाने पहुँच गया. SDOP मो. इसरार मंसूरी ने पुलिस टीमें बनाकर आरोपी को किसी भी हालत में पकड़कर लाने की बात कही. विदित हो कि IAS सोनिया मीणा (SDM राजनगर) अवैध खनन माफियाओं पर एक मुहिम के तहत कार्यवाही कर रही हैं. यह घटना भी कार्यवाही के दौरान ही घटी.

ASP परिहार की मानें तो घटना SDM मैडम के साथ नहीं घटी

जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह पहले से ही दबंग छवि का है. इलाके में उसकी दहशत व्याप्त है. इसी दम पर वह नदियों से बालू का अवैध खनन करता है. मामले में थाने पहुंचे ASP परिहार की मानें तो घटना SDM मैडम के साथ नहीं घटी, उनके साथ जो सिपाही था उसके साथ घटी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला IAS को सुरक्षा के लिए महज एक सैनिक मिला हुआ है. जो सिर्फ डंडे के साथ कमान संभाले हुए है.

यह भी पढ़ें : सनकी शख्स ने पत्नी और सास को गोलियों से भूना, कहा- यूट्यूब से सीखा कारतूस बनाना

यह भी पढ़ें : अपराध से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget