एक्सप्लोरर

गर्लफ्रेंड को आग लगाकर मारने की थी कोशिश, खुद भी मर गया

एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की साजिश के तहत आग लगा दी. उसे जिंदा ही आग के हवाले कर दिया. लेकिन, मामला तब उल्टा पड़ गया जब गर्लफ्रेंड ने जलती हुई हालत में उसकी तरफ दौड़कर उसे पकड़ लिया.

मुंबई: स्थानीय जोगेश्वरी ईस्ट इलाके में एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की साजिश के तहत आग लगा दी. उसे जिंदा ही आग के हवाले कर दिया. लेकिन, मामला तब उल्टा पड़ गया जब गर्लफ्रेंड ने जलती हुई हालत में उसकी तरफ दौड़कर उसे पकड़ लिया.

वह झुलसती रही लेकिन प्रेमी को ऐसा जकड़ा कि वह भी बुरी तरह जल गया. उसकी मौत हो गई जबकि लड़की बुरी तरह जल चुकी है और उसका इलाज चल रहा है. हालांकि उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. उसका शरीर 80 प्रतिशत तक जल चुका है. चिकित्सक कोशिश कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि युवक ने जब उसे आग लगाई तो उसके बाद उसी के दरवाजे पर खड़ा होकर उसे तड़पते हुए देख रहा था. पुलिस के अनुसार विजय कांबले अपनी भाभी की बहन से एकतरफा प्यार करता था. वह उसपर शादी के लिए दबाव बना रहा था.

लड़की और परिवार दोनों ने ही उससे रिश्ते के लिए मना कर दिया था क्योंकि लड़की को उसकी शराब की आदत से नफरत थी. यहां तक कि कुछ दिनों पहले वह उसकी प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या प्रयास कर चुकी थी. ताजा घटना से एक सप्ताह पहले ही वह अस्पताल से लौटी थी.

इसके बाद आरोपी उसका हाल-चाल लेने के नाम पर उनके घर गया था. आरोप है कि वह पेट्रोल की बोतल भी साथ ले गया था. उस समय वह घर पर अकेले थी और मौका देखकर उसने पेट्रोल उसके शरीर पर डाल दिया. उसने आग भी लगा दी और दरवाजे पर खड़े होकर उसे तड़पता देखता रहा.

इसके बाद लड़की ने भी दौड़कर उसे पकड़ लिया. विजय खुद को छुड़ा नहीं पाया और आग में झुलस कर उसने दम तोड़ दिया. पड़ोसियों ने यह देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. उन्हें नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया.

विजय को 90 प्रतिशत बर्न हुआ और फिर जेजे अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. लड़की का इलाज अभी भी चल रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और समझा जा रहा है कि आखिर पूरा घटनाक्रम कैसे हुआ. लड़की स्वस्थ हुई तो उसका बयान भी अहम होगा.

यह भी पढ़ें: 

स्ट्रगलर्स के एडल्ट वीडियो बनाती थी ये एक्ट्रेस, अब चढ़ी पुलिस के हत्थे

यूपी में नकली नोटों का जखीरा मिला, आप भी सावधानी से लें नोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
'अमृत पानी' से इलाज और फिर शोषण… लाफ्टर शेफ शो से सुर्खियां बटोरने वाला बाबा गिरफ्तार
'अमृत पानी' से इलाज और फिर शोषण… लाफ्टर शेफ शो से सुर्खियां बटोरने वाला बाबा गिरफ्तार
NCRB रिपोर्ट 2024 का चौंकाने वाला खुलासा, नाबालिग हत्यारों में दिल्ली सबसे आगे, महाराष्ट्र-बिहार भी टॉप पर
NCRB रिपोर्ट 2024 का चौंकाने वाला खुलासा, नाबालिग हत्यारों में दिल्ली सबसे आगे, महाराष्ट्र-बिहार भी टॉप पर
Telangana: चलती बाइक पर हेलमेट मारकर सास की हत्या, घर वालों को बताया हार्ट अटैक से हुई मौत; पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज
चलती बाइक पर हेलमेट मारकर सास की हत्या, घर वालों को बताया हार्ट अटैक से हुई मौत; पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget