एक्सप्लोरर

शादीशुदा भतीजी से थे संबंध, शख्स ने चाकू से गोद कर की हत्या

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही भतीजी की हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि शादी-शुदा भतीजी के साथ उसके अवैध संबंध थे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही भतीजी की हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि शादी-शुदा भतीजी के साथ उसके अवैध संबंध थे. जब वह ससुराल चली गई तो वहां जाकर चाकुओं से गोद कर उसने यह हत्या कर दी. उसने कहा कि वह 'धोखा' देने से नाराज था.

पुलिस के अनुसार भतीजी की उम्र करीब 26 साल थी. उसके दो बच्चे भी थे. 14 फरवरी को इसी साल वह अपने रिश्तेदारों के यहां आ गई थी और आरोपी के साथ रह रही थी. परिजनों को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने उसे वापस भेजने के लिए काफी प्रयास किया. कई दौर की बातचीत परिजनों के बीच हुई.

इधर ससुराल वाले भी उसे लगातार बुला रहे थे और इनके परिजनों पर दबाव डाल रहे थे कि वो उन्हें भेज दे. कई कोशिशों के बाद 7 मार्च को महिला को मना लिया गया कि वह अपने ससुराल जाएगी. इसके साथ ही यह भी फैसला हुआ कि दोनों अपना संबंध खत्म कर लेंगे. परिजनों को लगा कि अब मामला उन्होंने सुलझा लिया है.

लेकिन, यह इस कहानी का नहीं बल्कि महिला के जीवन का ही अंत बन गया. किसी को उम्मीद नहीं थी कि जिस समस्या को वो खत्म मान कर चल रहे थे वह जानलेवा हो जाएगी. आरोपी व्यक्ति जैसे ही घर आया उसे इस बात की सूचना मिली की भतीजी को वापस ससुराल भेज दिया गया है. वह आग बबूला हो गया.

इस दौरान आरोपी को मेरठ भेज दिया गया था ताकि महिला को समझाने में आसानी हो और उसे अपने ससुराल भेजा जा सके. इस काम में तो परिजन सफल भी हो गए लेकिन आगे की घटना के बारे में किसी ने सोचा तक नहीं था. खबर सुनने के बाद आरोपी सीधे महिला के घर पहुंच गया.

वहां उसने महिला पर एक के बाद एक चाकू से कई वार कर डाले. वह उस पर धोखा देने का आरोप लगा रहा था. इसके बाद आनन-फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां उसका जीवन बच नहीं पाया. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: 

शराब के नशे में कर दी दरिंदगी, छह माह की बेटी की पटक कर हत्या

FB पर विज्ञापन देकर ठगे 50 लाख, नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया था दिल्ली एयरपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget