एक्सप्लोरर

Kolkata Double murder case: सुबीर चाकी और उनके ड्राइवर की हत्या में 1 से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका, जानें, क्या संपत्ति को लेकर हुई हत्या?

Kolkata Double murder case: पुलिस ने जांच के दौरान हत्या कांड में पीड़ित के एक परिचित की संलिप्तता के संकेत दिए हैं. पुलिस इस हत्याकांड को संपत्ति विवाद से भी जोड़कर देख रही है.

Kolkata Double murder case: कोलकाता में प्रमुख इंजीनियरिंग फर्म किलबर्न इंजीनियरिंग के प्रबंध निदेशक सुबीर चाकी और उनके ड्राइवर की हत्या का मामला अभी सुलझा नहीं है. पुलिस ने जांच के दौरान हत्या कांड में पीड़ित के एक परिचित की संलिप्तता के संकेत दिए हैं. साथ ही पुलिस इस हत्याकांड को संपत्ति विवाद से भी जोड़कर देख रही है.

पुलिस ने मंगलवार को चाकी के कुछ कर्मचारियों से भी मामले में पूछताछ की थी. कोलकाता पुलिस एक खोजी कुत्ते को घटनास्थल पर ले गई, अधिकारियों को एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित बालीगंज रेलवे स्टेशन तक ले जाकर कुत्ता ओवर ब्रिज पर चढ़कर एक प्लेटफॉर्म पर चला गया. ऐसे में बताया जा रहा है कि हो सकता है कोई रविवार को घर आया हो या इससे पहले ट्रेन में चढ़ने के लिए स्टेशन पर उतरा हो.

दक्षिणी कोलकाता के गरियाहाट थाना क्षेत्र के कंकुलिया रोड पर चाकी के पुश्तैनी घर के अंदर चाकू के कई निशान साथ उनके शव सोमवार सुबह मिले. चाकी का शव पहली मंजिल पर जबकि चालक का शव दूसरी मंजिल पर पड़ा था. 61 साल के सुबीर चाकी अपनी पत्नी और सास के साथ शहर के पूर्वी बाहरी इलाके में न्यू टाउन में रहते थे और जिनके पास एक पॉश दक्षिण कोलकाता के कॉन्डोमिनियम में संपत्ति थी. बताया जा रहा है कि वो कई साल से पुरानी तीन मंजिला इमारत को बेचने की कोशिश कर रहे थे. कंकुलिया रोड के निवासियों ने इस बारे में पुलिस को बताया. कहा जा रहा है कि जब कुछ खरीददार संपत्ति देखने आए थे तो सुबीर चाकी ने 64 वर्षीय मंडल को चाबियों के साथ भेजा था.

कोलकाता पुलिस ने आधिकारिक तौर पर मीडिया के साथ कोई जानकारी साझा नहीं की. चाकी की कार बिल्डिंग के बाहर सड़क पर मिली थी. गाड़ी के अंदर खाने के कई पैकेट और कुछ कानूनी दस्तावेज मिले हैं. चाकी के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि उसने रविवार शाम को उन्हें फोन किया था और घर में जरुरी मरम्मत कार्य के बारे में बात की. शाम करीब सात बजे उसका फोन स्विच ऑफ था. मंडल का फोन भी स्विच ऑफ था. पुलिस कॉल लिस्ट की जांच कर रही है.

कोलकाता के सेंट जेवियर्स स्कूल, IIT खड़गपुर और IIM कोलकाता से पढ़ाई करने वाले सुबीर चाकी ने कई नामी कंपनियों के लिए काम किया. उनका बेटा लंदन में जबकि बेटी बेंगलुरू में रहती है.

Ananya Pandey NCB Summon: पिता चंकी पांडे के साथ NCB दफ्तर पहुंची अनन्या पांडे, ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget