एक्सप्लोरर

कांग्रेस कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, पार्टी ने माकपा पर लगाया आरोप

कांग्रेस का कहना है कि माकपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के 32 वर्षीय कार्यकर्ता शोएब की हत्या कर दी. हालांकि, माकपा ने इस हत्या में अपनी भूमिका से इनकार किया है.

कन्नूर: कांग्रेस का कहना है कि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के 32 वर्षीय कार्यकर्ता शोएब की हत्या कर दी. हालांकि, माकपा ने इस हत्या में अपनी भूमिका से इनकार किया है. कांग्रेस पार्टी ने कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में जिले में एकदिनी हड़ताल का आह्वान किया है लेकिन इस दौरान वाहनों की आवाजाही जारी है.

पार्टी के मुताबिक, शोएब अपने कुछ दोस्तों के साथ सोमवार को कन्नूर के पास मत्तनूर में एक भोजनालय के पास इंतजार कर रहा था कि चार शख्स कार में आए और दहशत फैलाने के लिए बम फेंके. इसके बाद उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ता पर तलवार से हमला किया. यह घटना रात लगभग 10.45 बजे हुई.

इस हमले में शोएब बुरी तरह से घायल हुआ, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं. शोएब को पहले पास के अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसने कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया. कांग्रेस के मुताबिक, शोएब का जनवरी में छात्र राजनीति को लेकर माकपा के कार्यकर्ताओं से झगड़ा हुआ था.

यूपी: वसूली करते पकड़ा गया भाजपा विधायक का चचेरा भाई, पुलिस ने भेजा जेल

कन्नूर जिले के कांग्रेस पार्टी प्रमुख सतीशन पचेनी ने कहा, "कुछ ही दिनों पहले कांग्रेस पार्टी के एक क्लब पर भारी हमला हुआ था. माकपा नेतृत्व पार्टी नेताओं के बच्चों के इस बैठक में भाग लेने को लेकर खफा था. उन्होंने इस वजह से हमला किया, तब शोएब ने ही आगे आकर इस हमले को रोकने की कोशिश की थी. माकपा ने तभी उसे सार्वजनिक तौर पर धमकी दे दी थी कि उसकी जिंदगी के कुछ ही दिन रह गए हैं."

पंचेनी ने कहा कि कुछ समय से मत्तनूर के पास एदायानूर में और उसके आसपास अजीब तरह की शांति छाई थी. माकपा कन्नूर जिले के सचिव पी.जयराजन ने मीडियाकर्मियों को बताया कि माकपा और कांग्रेस पार्टी के बीच कोई मुद्दा नहीं है.

जयराजन ने कहा कि उन्हें मत्तनूर के माकपा नेताओं ने बताया कि उनका शोएब की हत्या में कोई हाथ नहीं है. जयराजन ने कहा, "हम देखेंगे क्या हुआ है और यदि हमारी पार्टी का कोई नेता इसमें शामिल पाया जाता है तो उपयुक्त कदम उठाया जाएगा लेकिन हमें यह बताया गया है कि हमारी पार्टी की इस हत्या में कोई भूमिका नहीं है."

साल 2016 में पिनारई विजयन के पद संभालने के बाद से कन्नूर में यह 21वीं राजनीतिक हत्या है. विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला ने कहा कि माकपा ने अपनी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के सफाए के लिए आतंक का रास्ता अख्तियार किया है. उन्होंने कहा, "कन्नूर की पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है और माकपा का हर चीज पर नियंत्रण है. वे अमानवीय तरीके से अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को समाप्त कर रहे हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR पर असदुद्दीन ओवैसी ने BRS को लगाई लताड़, PRC पर भी घेरा, बोले- 'एक दशक तक सत्ता में रहने के बावजूद...'
SIR पर ओवैसी ने BRS को लगाई लताड़, PRC पर भी घेरा, बोले- 'एक दशक तक सत्ता में रहने के बावजूद...'
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर असदुद्दीन ओवैसी ने BRS को लगाई लताड़, PRC पर भी घेरा, बोले- 'एक दशक तक सत्ता में रहने के बावजूद...'
SIR पर ओवैसी ने BRS को लगाई लताड़, PRC पर भी घेरा, बोले- 'एक दशक तक सत्ता में रहने के बावजूद...'
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget