एक्सप्लोरर

झारखंडः कोरोना संक्रमित मरीज के घर चोरी से पहले चोरों ने बनाया मटन, फिर उड़ा दिए कैश और जेवर

घर के मालिक कुछ वक्त पहले ही संक्रमित पाए जाने के कारण अस्पताल में भर्ती हो गए थे. वो जुगलसाई नगर परिषद के तहत कोरोना सर्विलांस टीम का हिस्सा थे और इसी दौरान संक्रमित हुए थे.

रांचीः झारखंड में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां चोरों ने घर के सामान पर हाथ साफ करने से पहले जमकर दावत उड़ाई. खास बात ये है कि ये घर एक कोरोना संक्रमित मरीज का है, जो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है. जमशेदपुर के इस मामले में चोरों ने आधी रात को घर में घुसकर पहले मटन बनाया और दावत की. उसके बाद वो घर से नकद और जेवर लेकर फरार हो गए. मरीज के भाई ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई.

चोरी का ये मामला जमशेदपुर के परसुडीह थाना इलाके का है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर के मालिक कुछ वक्त पहले ही संक्रमित पाए जाने के कारण अस्पताल में भर्ती हो गए थे. वो जुगलसाई नगर परिषद के तहत कोरोना सर्विलांस टीम का हिस्सा थे और इसी दौरान संक्रमित हुए थे.

संक्रमित पाए जाने के बाद घर हुआ था सील

संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि उनके घर को सील कर दिया गया था. इस दौरान उनका परिवार अपने गांव चला गया था. ऐसे में आधी रात को चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया, जिसमें वो 50 हजार रुपये नकद और करीब इतनी ही कीमत के जेवर चुराकर भाग गए.

इस मामले में पीड़ित के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. भाई ने बताया, “8 जुलाई को वो संक्रमित पाए गए थे और उन्हे टाटा मेन अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया है. उसके बाद से उनका घर सील था. उनकी पत्नी और बच्चे पिछले एक महीने से गांव वाले घर में रह रहे हैं.”

चोरों ने बनाया मटन, चावल और रोटी

भाई ने साथ ही बताया कि उनके भाई ने घर की हालत का जायजा लेने के लिए उन्हें भेजा था और इस दौरान पड़ोसियों ने बताया कि घर का पिछला दरवाजा टूटा है, जिसके बाद उन्हें चोरी के बारे में पता चला. भाई ने कहा, “चोरों ने मटन, चावल और रोटी पकाई और घर में दावत उड़ाई. इसके बाद वो भाग गए.”

पुलिस के मुताबिक, इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा चुका है और गार्ड तैनात कर दिये गए हैं. डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें

मध्य प्रदेश: लुटेरों ने SBI के ATM को विस्फोटकों से उड़ाकर लूटे 22 लाख रुपए

देश में कोरोना का खतरा और बढ़ा, IMA ने कहा- स्थिति बेहद खराब, कम्यूनिटी ट्रांसमिशन शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
Embed widget