एक्सप्लोरर

CBSE पेपर लीक मामला: झारखंड से 9 लोग गिरफ्तार, आरोपियों में प्राइवेट कोचिंग चलाने वाला संदीप पांडेय ABVP का पूर्व जिला संयोजक

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अखिलेश बी वारियर ने बताया कि शहर के कॉलेज रोड में संचालित स्टडी विजन नामक कोचिंग संस्थान के निदेशक सतीश पांडेय व पंकज सिंह द्वारा छात्रों से मोटी रकम वसूल कर परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र उनके व्हाट्सऐप पर उपलब्ध कराया गया था.

चतरा : देशभर में भूचाल मचाने वाले सीबीएसई परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में चतरा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र लीक करने वाले निजी कोचिंग संचालक व दो शिक्षकों समेत नौ छात्रों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नाबालिग छात्रों को जहां पुलिस ने बाल सुधार गृह हजारीबाग भेज दिया है वहीं प्रश्न पत्र लीक करने वाले कोचिंग संचालक व दो शिक्षकों को भी जेल भेज दिया है.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अखिलेश बी वारियर ने बताया कि शहर के कॉलेज रोड में संचालित स्टडी विजन नामक कोचिंग संस्थान के निदेशक सतीश पांडेय व पंकज सिंह द्वारा छात्रों से मोटी रकम वसूल कर परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र उनके व्हाट्सऐप पर उपलब्ध कराया गया था. एसपी ने बताया कि संचालक के द्वारा प्रत्येक छात्र पांच सौ से पांच हजार रुपए तक की वसूली की गई थी. उन्होंने बताया कि संचालक के द्वारा बिहार के पटना के दो युवकों से संपर्क कर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रश्न पत्र लीक करवाया गया था. जिसके बाद संस्थान के शिक्षक के साथ मिलकर प्रश्न पत्र का जवाब तैयार कर छात्रों को उपलब्ध कराया गया था.

एसपी ने बताया कि एसएसटी व विज्ञान के परीक्षा के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा केंद्र पर चार छात्रों को प्रश्न पत्र व आंसर शीट के साथ पकड़ा गया था. जिसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा सदर थाने में आरोपी छात्रों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी. एफआईआर के आधार पर एसपी ने एसआईटी का गठन किया. टीम ने झारखंड और बिहार के कई जिलों में छापेमारी अभियान चलाकर मामले में संलिप्त युवकों व छात्रों को गिरफ्तार किया है.

एसपी ने बताया कि एसआईटी अभी भी मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है. प्रशिक्षु आईपीएस सौरव के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम झारखंड, बिहार के कई जिलों में अब भी छापेमारी कर रही है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी बच्चे नाजरेथ विद्यालय व डीएवी स्कूल के छात्र हैं. इसके अलावे जवाहर नवोदय विद्यालय के 11वीं के एक छात्र को कदाचार करवाने के आरोप में जेल भेजा गया है.

एसपी के प्रेस कांफ्रेंस में इसका खुलासा किया गया था. एसआईटी की टीम लगातार जांच में जुटी है. सीबीएसई प्रश्न पत्र लीक मामले में कोंचिंग संचालक सतीश पाण्डेय एवीबीपी छात्र संगठन का जिला संयोजक है पर चतरा पुलिस इसे कोचिंग संचालक ही मान रही है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget