एक्सप्लोरर

हमारी जांच दिखावा नहीं थी, ना ही हम पर कोई दवाब था: डीजीपी हरियाणा

राज्य के पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने कहा कि मामला केंद्रीय एजेंसी को सौंपे जाने से पहले उसकी जांच कर रही पुलिस की टीम पर कोई दबाव नहीं था.

चंडीगढ़: रेयान स्कूल के छात्र की हत्या के मामले में हरियाणा पुलिस की किरकिरी हो रही है. राज्य के पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने कहा कि मामला केंद्रीय एजेंसी को सौंपे जाने से पहले उसकी जांच कर रही पुलिस की टीम पर कोई दबाव नहीं था. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने भी प्रदेश पुलिस का बचाव करते हुए दावा किया कि जब जांच का जिम्मा सीबीआई के हवाले किया गया तब मामले में पुलिस की जांच पूरी नहीं हुई थी.

संधू ने पुलिस पर मामला सुलझाने के लिए दबाव होने की या उसके जल्दबाजी में काम करने की बात से इनकार किया. उन्होंने पंचकूला में संवाददाताओं से कहा,"सरकार ने सीबीआई को जांच का जिम्मा सौंपने की सिफारिश की थी." डीजीपी ने मामले में आए सनसनीखेज मोड़ के बारे में पूछे जाने पर कहा कि जांच का जिम्मा अब सीबीआई के पास है. यह पूछे जाने पर कि क्या हरियाणा पुलिस की जांच एक दिखावा थी, संधू ने ना में जवाब दिया.

'कोई बात नहीं, चलता है'

ryan

उन्होंने जवाब दिया कि गुरूग्राम पुलिस की कोई नाकामी नहीं थी. संधू ने गुरूगांव पुलिस की जांच से जुड़े सवालों को टालते हुए कहा,"पुलिस पर कोई दबाव नहीं था. हमने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी." यह पूछे जाने पर कि हरियाणा पुलिस ने तो स्कूल के बस कंडक्टर अशोक कुमार की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा पुलिस ने मामला सुलझा लेने का दावा किया था, डीजीपी ने कहा,"कोई बात नहीं, चलता है." चंडीगढ़ में एक समारोह से इतर संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री खट्टर ने भी मुद्दे पर राज्य पुलिस का बचाव किया.

यह पूछे जाने पर कि मामले में पुलिस की नाकामी के बाद डीजीपी को बर्खास्त किया जाएगा, खट्टर ने कहा,"जब जांच जारी होती है, उस अवधि में कोई कुछ नहीं (किसी निष्कर्ष पर पहुंचना) कर सकता, जांच एक हिस्सा है. जब वह पूरी होती है तभी हमें पता चलता है."

उन्होंने कहा,"हरियाणा पुलिस ने अपनी जांच पूरी नहीं की थी. जब जांच जारी थी, मांग उठी कि मामला सीबीआई के हवाले कर दिया जाए. यह उनको सौंप दी गयी. अब सीबीआई जांच कर रही है, यह उनका काम है, हमारा नहीं. सीबीआई जांच जिस दिशा में जाए, आखिरकार निष्कर्ष वहीं होता है."

गौरतलब है कि प्रद्युम्न हत्याकांड में सीबीआई ने गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल के ग्यारहवीं कक्षा के एक छात्र को पकड़ा है. एजेंसी के मुताबिक आरोपी छात्र कथित तौर पर चाहता था कि पूर्व निर्धारित पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (पीटीएम) और परीक्षाएं टल जाएं.

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि 16 वर्ष के हाई स्कूल के एक छात्र को स्कूल के भीतर अपने जूनियर की हत्या के आरोप में पकड़ा गया. इससे पूरे मामले में सनसनीखेज मोड़ आ गया है. स्कूल के दूसरी कक्षा के सात वर्षीय छात्र प्रद्युम्न का शव आठ सितंबर को मिला था. उसका गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget