एक्सप्लोरर

Road Rage: 3 लोगों ने 56 साल के शख्स को पीट-पीटकर मार डाला, जानें आखिर क्या हुआ था वहां

Gurugram Rage Case: गुरुग्राम के ट्रंक मार्केट इलाके में एक 56 वर्षीय व्यक्ति की पीट- पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य दो की तलाश जारी है.

Road Rage Case: गुरुग्राम के ट्रंक मार्केट इलाके में रोड रेज के मामले में 56 वर्षीय व्यक्ति (मूलचंद वर्मा) की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने जिन तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया है उनमें से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. गुरुग्राम पुलिस फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

शहर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर वेदपाल ने कहा, "एक आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान अरविंद कुमार के रूप में हुई है. हम अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं." पुलिस के अनुसार घटना सोमवार (6 फरवरी) देर शाम करीब सवा सात बजे की है जब सुभाष नगर निवासी मूलचंद वर्मा अपने काम से स्कूटी से घर लौट रहे थे. मूलचंद वर्मा जब ट्रंक मार्केट पहुंचे तो एक किराने की दुकान के सामने एक लोडिंग ऑटो खड़ा था, जिससे सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया. 

कहा-सुनी के बाद कर दी पिटाई
मूलचंद ने ऑटो चालक को सड़क से ऑटो हटाने की सलाह दी. इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई. गुस्से में मूलचंद ने ऑटो का आगे का शीशा तोड़ दिया. पुलिस ने कहा कि ऑटो चालक ने वर्मा को पकड़ लिया और दो अन्य लोगों को बुला लिया, जिन्होंने मूलचंद की पिटाई की और भाग गए. मूलचंद के पुत्र योगेश शर्मा को सूचना मिली कि उसके पिता सड़क पर घायल अवस्था में पड़े हैं तो उसे पास के एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

पुलिस कर रही है जांच
पुलिस ने इलाके के दुकानदारों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए. उन्होंने बताया कि झगड़े के दौरान आसपास कई लोग मौजूद थे, लेकिन कोई बीच-बचाव करने नहीं आया. पुलिस ने बताया कि योगेश की शिकायत पर तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (ii) (गैर इरादतन हत्या) के तहत शहर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

ये भी पढ़ें: UP Crime News: गोरखपुर में दो बच्चों और पत्नी की हत्या करने बाद शख्स ने कर ली खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget