एक्सप्लोरर

सूरत: मासूम के साथ रेप और मर्डर करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की मां भी है गायब

गुजरात के सूरत में मासूम बच्ची के साथ हुए रेप और मर्डर के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें से दो लोग राजस्थान के गंगानगर से गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि बच्ची आंध्र प्रदेश की रहने वाली थी.

सूरत: गुजरात के सूरत में मासूम बच्ची के साथ हुए रेप और मर्डर के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें से दो लोग राजस्थान के गंगानगर से गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि बच्ची आंध्र प्रदेश की रहने वाली थी. तीनों आरोपी राजस्थान के हैं और गुजरात के सूरत में टाइल्स लगाने का काम कर रहे थे. इसी जगह बच्ची की मां मजदूरी कर रही थी. हादसे के बाद से बच्ची की मां भी गायब है.

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने उस गाड़ी को भी बरामद कर लिया है जिससे बच्ची के शव को पांडेसरा इलाके में फेंका गया था. पुलिस को शक है कि बच्ची की मां का भी कत्ल कर फेंक दिया गया है. पिछले दिनों पुलिस को तीन महिलाओं के शव मिले थे. अब पुलिस बच्ची और इन शवों के डीएनए का मिलान कराएगी.

ये है मामला गुजरात के सूरत में 6 अप्रैल को एक बच्ची की लाश मिली थी. करीब 11 साल की इस बच्ची के शरीर पर चोट के 86 निशान थे. देश भर में इस घटना की चर्चा की जा रही है. उन्नाव और कठुआ के बाद ये एक ऐसा मामला है जिसने समाज को हिला कर रख दिया था.

सीसीटीवी की मदद जिस जगह पर बच्ची का शव मिला था उससे करीब 800 मीटर दूर एक इमारत है जिसमें सीसीटीवी लगा हुआ है. पुलिस ने इस सीसीटीवी की 11 दिनों की फुटेज अपने कब्जे में ली और चेक किया. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि इससे पुलिस को कोई सुराग मिला था या नहीं.

इलाके भर में दहशत जहां पर बच्ची की लाश मिली थी उस इलाके के लोगों में दहशत बैठ गई है. कॉलोनी के जिन घरों में बच्चियां हैं वह लोग खास तौर पर डरे हुए हैं. एक महिला ने कहा कि जितनी देर बच्चे बाहर खेलते हैं उतनी देर बॉल्कनी से उनको देखा जाता है.

शहर में लगाए थे पोस्टर पुलिस मान रही थी कि बच्ची बंगाल या उडीसा की हो सकती है इसलिए पुलिस ने बंगाली और उडिया समेत 5 भाषाओं में 1200 पोस्टर शहर भर में लगाए थे. साथ ही पुलिस ने अंग्रेजी, हिन्दी और गुजराती में भी पोस्टर लगाए थे. हालांकि अब पता चल रहा है कि बच्ची आंध्र प्रदेश की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget