एक्सप्लोरर

गोवा: 2000 रुपये के नए नोटों में 1 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद

गोवा/नई दिल्ली/पटना: सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद कालेधन को सफेद करने और गोरखधंधे से जुड़ी खबरें लगातार सामने आ रही हैं. नोटबंदी के बाद पहली बार एक करोड़ से ज्यादा की नई करेंसी गोवा में पकड़ी गई. प्रवर्तन निदेशालय ने भी गड़बड़ी की शिकायतों के बाद 10 बड़े बैंकों में जांच शुरू की.

गोवा में क्राइम ब्रांच ने खुफिया जानकारी के आधार पर दो जगहों पर छापेमारी की, जिनमें पुलिस को एक जगह से करीब 70 लाख और दूसरे जगह से करीब 35 लाख रुपये मिले. इस घटना में सबसे खास बात यह रही कि ये सारी रकम 2000 और 500 रुपये के नए नोटों में थी.

गोवा पुलिस का कहना है कि नए नोटों के साथ पकडे गए लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके. अब तक की पूछताछ में ये पता नहीं चल पाया है कि इन लोगों के पास इतने नए नोट कहां से आए. सवाल ये भी है कि जब पूरे देश में अभी भी नए नोटों की कमी है तो इन लोगों तक एक करोड़ से भी ज्यादा के नए नोट कैसे पहुंचे.

बिहार में भी कैश बरामद

गोवा के अलावा बिहार के गया जिले से भी पुलिस ने एक बैग से 35 लाख रुपये बरामद किए. यह पैसा 500 रुपये के नोट में था. गया जीआरपी ने ये नोट रांची पटना जनशताब्दी ट्रेन के D-4 कोच से बरामद किए. पुलिस के मुताबिक इन्हें कहां ले जाया जा रहा था इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है.

साथ ही पुलिस को 14 शराब की बोतलें भी मिली. पुलिस को शक है कि यह रकम काली कमाई हो सकती है जिसे सफेद करने के लिए रांची से पटना ले जाया जा रहा था. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी इसकी सूचना दे दी है.

राजधानी दिल्ली में कैश बरामद

ऐसी ही एक घटना देश की राजधानी दिल्ली में भी सामने आई. दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से पुलिस ने एक होटल से 20 लोगों को लाखों का जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया. पकड़े गए लोगों के पास से 16 लाख 71 हजार 400 रुपये बरामद किए गए. हैरानी की बात यह है कि इसमें से 2 लाख 67 हजार रुपये नई करेंसी में थे. मामले में पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
पंजाब चुनाव AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
पंजाब चुनाव AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
Embed widget