एक्सप्लोरर

करोड़ों की ठगी के मामले में मिस जम्मू रही अनारा गुप्ता को ढूंढ रही है पुलिस

फिल्म प्रोडक्शन की फर्जी कंपनी खोलकर लोगों से करोड़ों रूपये की ठगी करने की आरोपी फिल्म एक्ट्रेस व पूर्व मिस जम्मू अनारा गुप्ता की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं.

इलाहाबाद: फिल्म प्रोडक्शन की फर्जी कंपनी खोलकर लोगों से करोड़ों रूपये की ठगी करने की आरोपी फिल्म एक्ट्रेस व पूर्व मिस जम्मू अनारा गुप्ता की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. इलाहाबाद पुलिस ने अनारा गुप्ता व उसके साथियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने की सिफारिश करते हुए हवाई अड़डों को एलर्ट कर दिया है.

anara1

पुलिस अफसरों का कहना है कि इलाहाबाद और लखनऊ में एफआईआर दर्ज होने के बाद अनारा और उसके साथी न सिर्फ फरार हैं, बल्कि उनके सभी मोबाइल फोन भी बंद चल रहे हैं. अफसरों को आशंका है कि अनारा व उसके साथी गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश भाग सकते हैं, इसलिए अनारा समेत चार लोगों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर हवाई अड्डों को एलर्ट कर दिया गया है.

anara2

12 साल पहले आई थी सुर्खियों में

बारह साल पहले कथित सेक्स सीडी से सुर्ख़ियों में आई पूर्व मिस जम्मू व कई छोटी फिल्मों में काम कर चुकी अनारा गुप्ता और उसके साथियों पर कानूनी शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. दो साथियों की गिरफ्तारी के बाद भी अनारा का पता लगा सकने में नाकाम इलाहाबाद पुलिस के अफसरों को जानकारी मिली है कि लखनऊ और इलाहाबाद में एफआईआर दर्ज होने के बाद अनारा व उसके बाकी बचे साथी देश छोड़ सकते हैं.

anara3

इस ख़ुफ़िया जानकारी पर इलाहाबाद पुलिस ने अनारा व उसके तीन साथियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया को सिफारिश भेजी है. इस सिफारिश के जरिये देश भर के हवाई अड्डों को एलर्ट करने व अनारा और उसके साथियों के इमिग्रेशन के दौरान उन्हें रोकने व पुलिस को खबर देने की बात कही गई है.

anara6

इस बारे में इलाहाबाद के एसएसपी आकाश कुलहरि का कहना है कि अनारा के खिलाफ इलाहाबाद व लखनऊ में दर्ज केसों में लगी पुलिस टीमों की एसटीएफ भी मदद कर रही है. लुक आउट नोटिस जारी कर हवाई अड्डों को एलर्ट करने के साथ ही अनारा व उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है. जल्द ही उस पर ईनाम घोषित करने के साथ ही पोस्टर भी जारी किया जा सकता है.

anara10

ये है मामला

इलाहाबाद पुलिस के अफसरों के मुताबिक़ अनारा गुप्ता और उसके साथियों का जाल इलाहाबाद के साथ ही समूचे यूपी व कई दूसरे प्रांतों में भी फैला हुआ था. अनारा गुप्ता ने इलाहाबाद के ओम प्रकाश यादव समेत कुछ दूसरे लोगों के साथ मिलकर एक प्रोडक्शन कंपनी बनाई. इम्पीरियल नाम की इस प्रोडक्शन कंपनी के जरिये यह प्रचारित किया गया कि अजय देवगन को लेकर दिलवाले पार्ट टू फिल्म बनाई जाएगी, जिसकी लागत तीन सौ करोड़ रूपये आएगी.

anara7

प्रचारित यह किया गया कि फिल्म में जो लोग पैसा लगाएंगे, उन्हें न सिर्फ मुनाफे में हिस्सेदारी दिए जाएगी, बल्कि साथ ही हर महीने एक निश्चित रकम भी दी जाएगी. तमाम लोगों से अजय देवगन की फिल्म में पैसा लगाने व अजय से उनकी मुलाक़ात कराने के नाम पर करोड़ों रूपये इकट्ठे किये गए. लोगों को कुछ महीने पैसे भी दिए गए, लेकिन पिछले चार महीने से पैसे मिलने बंद हुए तो लोगों ने आवाज़ उठानी शुरू कर दी.

anara8

इन दिनों इलाहाबाद के पॉश इलाके सिविल लाइंस के पत्रिका चौराहे की एक बिल्डिंग में चल रहा आफिस भी अक्सर बंद रहने लगा तो मामला बिगड़ने लगा. बहरहाल कई लोगों ने पिछले दिनों अनारा गुप्ता समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद दो आरोपियों ओम प्रकाश यादव और शत्रुघ्न को गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही प्रोडक्शन हाउस में अपना ताला बंद कर दिया है. अफसरों का कहना है कि अनारा गुप्ता का गिरोह बड़ा है और इसका जाल कई राज्यों तक फैला हुआ है.

anara4

आरोप है कि अनारा गुप्ता और शत्रुघ्न दोनों ने ही फिल्म स्टार अजय देवगन के साथ तमाम तस्वीरें खिंचवाकर रखी थीं. इन्ही तस्वीरों के जरिये ही यह लोग निवेशकों को अपने जाल में फंसाते थे. अनारा गुप्ता लोगों से कम ही मिलती थी और ओपी यादव व शत्रुघ्न ही लोगों से सीधे डील करते थे. अनारा और उसकी टीम के खिलाफ इलाहाबाद के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के साथ ही लखनऊ में भी एफआईआर दर्ज हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget