एक्सप्लोरर

खाना परोसने में हुई देरी तो ढाबा वाले को जीप से कुचल कर मार डाला

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे धरसींवा इलाके में सोमवार देर रात खाना परोसने में देरी पर एक ढाबा संचालक की हत्या कर दी गई.

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे धरसींवा इलाके में सोमवार देर रात खाना परोसने में देरी पर एक ढाबा संचालक की हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी भागवत वर्मा ने कहा है कि खाना परोसने में ढाबा संचालक देरी कर रहा था, इसलिए गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी.

धरसींवा थाना प्रभारी भूषण एक्का ने मंगलवार को कहा कि सोमवार की देर रात करीब डेढ़ बजे शराब में धुत भागवत वर्मा ढाबा संचालक से पहले तो गाली-गलौच कर रहा था. इसकी जानकारी थाने में मिली. थाने को सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ढाबे के लिए रवाना की गई. टीम जब तक पहुंचती तब तक आरोपी ने ढाबा संचालक की हत्या कर दी थी.

उन्होंने कहा, "आरोपी ने ढाबा संचालक को ढाबे से बाहर निकालकर अपनी जीप के नीचे रौंद दिया. ढाबा संचालक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले किशोर तिवारी के रूप में हुई है. वह पिछले कई सालों से तरपोंगी में ढाबा चला रहे थे. देर रात रायपुर के सड्डू निवासी भागवत वर्मा ने उनकी हत्या कर दी."

थाना प्रभारी ने कहा, "भागवत वर्मा शराब के नशे में धुत था. वह हादसे को अंजाम देने से पहले किशोर के साथ गाली-गलौज कर रहा था. जब ढाबा संचालक ने मना किया तो आरोपी ने किशोर को खींचकर बाहर निकाला और फिर अपनी जीप के नीचे डालकर उसे बुरी तरह से कुचल दिया."

भूषण ने कहा कि ढाबा के कर्मचारी उमाशंकर सिंह की शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने भागवत वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही जीप को भी जब्त कर लिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget