एक्सप्लोरर

दिल्ली: पत्नी को गोली मारकर शख्स ने पानीपत में फेंका शव, तीन गिरफ्तार

जांच के दौरान, कॉल डेटा रिकॉर्ड (सीडीआर) का विश्लेषण किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक पीड़िता नैन्सी इवेंट मैनेजमेंट फील्ड में काम करती थी.

नई दिल्ली: दहेज हत्या के संदिग्ध मामले में, एक 21 साल के व्यक्ति और उसके दो सहयोगियों को पत्नी को गोली मारने और बाद में हरियाणा के पानीपत में उसके शरीर को फेंकने के लिए गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पीड़ित के पति साहिल चोपड़ा और उसके कर्मचारी शुभम को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि तीसरा आरोपी बादल, जो शुभम का चचेरा भाई है, को करनाल में उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस के मुताबिक पीड़िता नैन्सी (20) इवेंट मैनेजमेंट फील्ड में काम करती थी. मंगलवार को नैन्सी के पिता ने पुलिस से संपर्क किया और कहा कि उनकी बेटी का फोन 11 नवंबर से बंद है और उन्हें डर है कि उसके साथ कुछ हुआ है. उन्होंने पुलिस को बताया कि नैन्सी ने 27 मार्च, 2019 को चोपड़ा से शादी की, और तब से उसे ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, इसके बाद जनकपुरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई. जांच के दौरान, कॉल डेटा रिकॉर्ड (सीडीआर) का विश्लेषण किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. अधिकारी ने कहा कि चोपड़ा ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी को अन्य दो आरोपियों की मदद से गोली मारी क्योंकि वह उससे रोजाना के झगड़े से तंग आ चुका था.

अधिकारी ने बताया कि आरोपी पुलिस टीम के साथ पानीपत रिफाइनरी के पास के एक गांव में गया, जहां से नैंसी का शव बरामद किया गया. आरोपियों को द्वारका की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें-

पत्नी पर अवैध संबंध का था शक, धारदार हथियार से कर दी 5 की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget