एक्सप्लोरर

लापता दोस्त की तलाश में पुलिस पहुंची 'किडनी कांड' तक, चार गिरफ्तार

नई दिल्ली : एक शख्स की शिकायत पर उसके लापता दोस्त को खोजते हुए पुलिस 'किडनी रैकेट' तक पहुंच गई है. इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इनकी गिरफ्तारी में राजस्थान के एक बाशिंदे ने मदद की जो अपने लापता दोस्त की तलाश कर रहा था.

दिल्ली सहित कई राज्यों के अस्पतालों में सक्रिय गिरोह का हिस्सा थे

पुलिस ने दावा किया कि गिरफ्तार किए गए लोग दिल्ली सहित कई राज्यों के अस्पतालों में सक्रिय गिरोह का हिस्सा थे. दिल्ली के एक प्रमुख निजी अस्पताल में इस गिरोह के संचालित होने का खुलासा होने के बाद दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अस्पताल से रिपोर्ट मांगी है.

यह भी पढ़ें : नौकरी का झांसा देकर सजाते थे जिस्म का बाजार, हवस के दलालों का फूटा भांडा

अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि वे जांच में पुलिस को पूरा सहयोग देंगे

हालांकि अस्पताल ने एक बयान में कहा कि उसके यहां सभी किडनी प्रतिरोपण सही और कानूनी तरीके से किये जाते हैं और कुछ गड़बड़ी नहीं हुई है. अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि वे जांच में पुलिस को पूरा सहयोग देंगे.

राजस्थान निवासी के जरिए बिछाए गए एक जाल के बाद यह गिरफ्तारी

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीर रंजन ने बताया कि राजस्थान निवासी के जरिए बिछाए गए एक जाल के बाद यह गिरफ्तारी की गई. उन्होंने बताया कि राजस्थान के सीकर निवासी 23 वर्षीय जयदीप शर्मा के सामने जब उनके दोस्त राजेश ने किडनी बेचकर पैसा कमाने का जिक्र किया था तो जयदीप ने इस बारे में छानबीन की.

यह भी पढ़ें : मर कर भी जिंदा रही 'ममता', मासूम की ये तस्वीर आंखें नम कर देगी

एक फोन आया जिसमें इम्तियाज नाम के आदमी ने उससे बात की

जयदीप को पिछले साल सितंबर में एक फोन आया जिसमें इम्तियाज नाम के आदमी ने उससे बात की. कुछ दिन बाद राजेश लापता हो गया और जयदीप ने अपने दोस्त का पता लगाने का फैसला किया. उसने एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर के साथ अप्रैल में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों से मुलाकात की.

जयदीप के लिए जाली आधार कार्ड और वोटर कार्ड बनाया गया

जयदीप के लिए जाली आधार कार्ड और वोटर कार्ड बनाया गया. उसे दिल्ली के बत्रा अस्पताल ले जाया गया जहां उसका दस्तावेज जमा किये गये और छानबीन के लिए एक आंतरिक कमेटी के समक्ष पेश हुआ. समूची प्रक्रिया के बाद किडनी ट्रांसप्लांट गुरूवार को होना था.

यह भी पढ़ें : जेवर गैंगरेप और लूट : पूरे मामले में आया नया मोड़, महिलाओं के साथ रेप की पुष्टि नहीं

चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और यह प्रतिरोपण रद्द हो गया

लेकिन, पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और यह प्रतिरोपण रद्द हो गया. बत्रा अस्पताल ने एक बयान में कहा कि वे सभी किडनी प्रतिरोपण उचित तरीके से और कड़ी निगरानी में करते हैं. बयान के मुताबिक सभी मामलों में दिशानिर्देशों का पालन किया जाता है. समिति की कार्यवाही की रिकार्डिंग की जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget