एक्सप्लोरर

Delhi Murder: मिशन मालामाल, मां बेटी की हत्या! अमीर बनने के लिए हैवान बन गए दो भाई

Double Murder Case: दिल्ली के कृष्णा नगर में हाल ही में एक बुजुर्ग महिला और उनकी बेटी की हत्या हुई थी. जानकारी के मुताबिक, मिशन मालामाल के तहत ये मर्डर किया गया.

Delhi Double Murder: दिल्ली के कृष्णा नगर में 64 साल की एक महिला और बेटी की हत्या की हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि हत्या और लूटपाट के आरोप में दो चचेरे भाइयों का गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने 'मिशन मालामाल' के तहत हत्या को अंजाम दिया. हत्या का मकसद अमीर बनना था.

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान किशन (28) और उसके चचेरे भाई अंकित कुमार सिंह (25) के रूप में हुई है. दोनों बिहार के सीवान जिले के निवासी हैं और वर्तमान में  किशन लक्ष्मी नगर में रह रहे थे. अकित सिंगर है और उसका म्यूजिक बैंड है.

पुलिस से कहा कि अंकित ओवर-द-टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म पर आने वाली फिल्म के लिए लिरिक्स और म्यूजिक तैयार कर रहा था. राजरानी और उनकी बेटी गिन्नी किरार के शव 31 मई को कृष्णा नगर में सड़ी-गली हालात में पाई गई थी. साथ ही उनकी डेड बॉडी में कीड़े लग गए थे. इसके अलावा आरोपी ने अपराध करने से पहले कानूनी सलाह लेने के लिए दो वकीलों से संपर्क किया था.

200 से ज्यादा कैमरों को खंगाला
पुलिस ने बताया कि कृष्णा  नगर के ई ब्लॉक में एक इमारत की पहली मंजिल पर एक फ्लैट से बदबू आने पर एक व्यक्ति ने पीसीआर को फोन किया. तब पुलिस ने घर का ताला तोड़कर दोनों के शव निकाले. पुलिस ने 200 से ज्यादा कैमरों को खंगाला. उन्होंने आरोपी को वारदात को अंजाम देने के बाद एक घर में घुसते देखा. डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस मीणा ने कहा कि कैमरे से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने घर में छापा मारा और पाया कि घर मुख्य आरोपी कृष्णा  नगर का है. 

अप्रैल से मृतकों के घर आना जाना किया था शुरू
पुलिस ने बताया कि जैसे किशन को पता चला कि महिलाओं के शव मिल गए हैं तो वो घर से भाग गया. पुलिस ने उसका पीछा किया और दिल्ली के कांटी नगर इलाके से गिरफ्तार किया. पूछताछ में पता कि वह मेडिकल फर्म में मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर काम कर रहा था. उसने ऑनलाइन ट्यूटर सेवा प्रदान करने वाली एक वेबसाइट में अपना रजिस्ट्रेशन करवा रखा था, जिसकी वजह सके वह राजरानी के संपर्क में आया था. राजरानी को अपनी विकलांग बेटी गिन्नी किरार के लिए कंप्यूटर ट्यूटर की जरूरत थी. किशन ने गिन्नी को पढ़ाने के लिए अप्रैल से राजरानी के घर जाना शुरू किया और धीरे-धीरे महिलाओं का विश्वास हासिल किया. 

राजरानी शिफ्ट होना चाहती थी तो किशन ने लाजपत नगर में घर ढूंढने में भी मदद की थी. राजरानी ने किशन के साथ ऑनलाइन भुगतान के लिए अकाउंट शेयर किए थे, जिसमें उसे पता चला कि उनके बैंक खाते में 50 लाख से ज्यादा रुपये है. जिसके बाद उसने उन्हें मारने की योजना बनाई.

हत्या की साजिश को नाम दिया 'मिशन मालामाल'
इसके बाद किशन ने पीड़ित को लूटने की योजना बनाई और 17 मई को व्हाट्सएप पर अपनी साजिश को 'मिशन मालामाल' नाम दिया. 'मिशन' को अंजाम देने के लिए आरोपी अंकित असम से दिल्ली आया था. राजरानी अपनी बेटी के लिए एक और ट्यूटर की तलाश कर रही थी. जिसकी वजह से किशन ने अंकित को उनसे मिलवाया. राजरानी के सहमत होने पर, किशन ने अंकित को संदेश भेजा कि मिशन मालामाल चालू है. जिसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया और घर को साफ करके फरार हो गए.

ये भी पढ़ें:

‘किसी से नफरत करना और नीचा दिखाना नहीं है भारतीयता’, न्यूयॉर्क में राहुल गांधी ने NRI के साथ की मोहब्बत वाली बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget