एक्सप्लोरर

दिल्लीः नौकर ने की बुजुर्ग की हत्या, घर से फ्रिज में डालकर किया था अगवा

गेट पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने घरेलू सहायक को टेम्पो में फ्रिज ले जाते हुए देखा था. नौकर ने पूछताछ करने पर गार्ड को बताया कि फ्रिज खराब हो गया है. वह उसे ठीक कराने ले जा रहा है.

नई दिल्लीः दक्षिण दिल्ली की पॉश कॉलोनी ग्रेटर कैलाश से एक बुजुर्ग व्यक्ति को अगवा कर उसकी हत्या करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस बात की जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति किशन खोसला जिनकी उम्र 91 साल थी. वह रिटायर्ड कर्मचारी थे. उन्हें फ्रिज में बंद कर घर से ले जाया गया था. खोसला और उनका नौकर रविवार सुबह से लापता थे.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों का पता लगाने के लिए कई टीमें गठित की गई थीं. नौकर समेत अन्य 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में नौकर ने बताया कि उसने बुजुर्ग की गला घोंट कर हत्या कर दी थी.

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उसने एक माह पहले ही उनको अगवा करने की योजना बनाई थी. बुजुर्ग व्यक्ति का शव दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक गड्ढे से बरामद किया गया था.

सूत्रों के मुताबिक किशन ने कहा कि वह अपने मालिक के गलत बर्ताव से तंग आ चुका था. खोसला का बेटा रविवार सुबह जब फ्लैट में पहुंचा, तो उसने अपनी मां सरोज खोसला (87) को बेसुध पाया और पुलिस को घटना की जानकारी दी.

पुलिस ने सोमवार को बताया कि लापता व्यक्ति किशन खोसला की पत्नी सरोज खोसला (87) के मुताबिक उनके घरेलू सहायक किशन (22)ने शनिवार रात उनकी चाय में नींद की दवा मिला दी थी. घरेलू सहायक यहां वह दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में रहता था.

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के सुरक्षा गार्डों ने दावा किया है कि उन्होंने घरेलू सहायक को टेम्पो में फ्रिज ले जाते हुए देखा था. सहायक ने पूछताछ करने पर गार्ड को बताया कि फ्रिज खराब हो गया है और वह उसे ठीक कराने ले जा रहा है. उसके साथ कुछ लोग भी थे.

दंपति कुछ माह से ग्रेटर कैलाश-1 में एक बिल्डिंग में पहली मंजिल में किराए पर रह रहे थे. उनके दो बेटे हैं. एक बेटा ऑस्ट्रेलिया में है और दूसरा पास ही में रहता है.

विंग कमांडर अभिनंदन ने IAF प्रमुख धनोआ के साथ भरी मिग-21 फाइटर प्लेन से उड़ान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
IND vs NZ: तीसरे टी20 में भारत की पहले बॉलिंग, टीम इंडिया ने 2 खूंखार खिलाड़ियों को किया बाहर; प्लेइंग XI में चौंकाने वाले बदलाव
तीसरे टी20 में भारत की पहले बॉलिंग, टीम इंडिया ने 2 खूंखार खिलाड़ियों को किया बाहर; प्लेइंग XI में चौंकाने वाले बदलाव

वीडियोज

Mahadangal: ओवैसी का 'हरा प्लान', भगवा से घमासान? | Nitish Rane Vs Asaduddin Owaisi | Sahar
Mahadangal: Owaisi का हरा प्लान क्या? AJay Alok का चौंकाने वाला खुलासा! | Nitish Rane | Sahar
Maharashtra Politics: ''जिसने हरा करने का सपना..वहीं दफन कर दिया'- Nitesh Rane | Sahar Sheikh
अनुपमा: बेटी ने भी छोड़ा अनुपमा का हाथ! पराग कोठारी के लिए बनी रजनी की ढाल
Bollywood News: SRK की ‘King’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही मचा तूफान, VFX और स्टाइल पर बंटी नेटिज़न्स की राय

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
IND vs NZ: तीसरे टी20 में भारत की पहले बॉलिंग, टीम इंडिया ने 2 खूंखार खिलाड़ियों को किया बाहर; प्लेइंग XI में चौंकाने वाले बदलाव
तीसरे टी20 में भारत की पहले बॉलिंग, टीम इंडिया ने 2 खूंखार खिलाड़ियों को किया बाहर; प्लेइंग XI में चौंकाने वाले बदलाव
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त पर किया मानहानि का दावा, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त पर किया मानहानि का दावा, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा
रामपुर: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, प्रशसंकों में शोक की लहर
रामपुर: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, प्रशसंकों में शोक की लहर
केवीएस में स्पेशल एजुकेटर की वैकेंसी, 987 टीजीटी-पीआरटी पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी
केवीएस में स्पेशल एजुकेटर की वैकेंसी, 987 टीजीटी-पीआरटी पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी
PM Modi Mann ki Baat: 'मन की बात' में पीएम मोदी ने किया मिलेट्स का जिक्र, जानें यह सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
'मन की बात' में पीएम मोदी ने किया मिलेट्स का जिक्र, जानें यह सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
Embed widget