एक्सप्लोरर

दिल्ली : राजधानी में सनसनीखेज हत्या ! मौत का 'इंजेक्शन' लेकर घूम रहा था हत्यारा

नई दिल्ली : देश की राजधानी में एक चौंकाने वाला कांड सामने आया है. पुलिस भी इस तकह की वारदास से भौचक्की है. क्योंकि, राह चलते एक शख्स पर इंजेक्शन से हमला किया जाता है और महज 24 घंटे में वो शख्स तड़प-तड़प कर दम तोड़ देता है. जी हां, हत्या की इस ख़ौफ़नाक साजिश की स्क्रिप्ट देश की राजधानी दिल्ली में ही लिखी गयी और यहीं उसे अंजाम भी दिया गया.

रवि कुमार को राह चलते जहर का एक ऐसा ही इंजेक्शन दिया गया

28 साल के रवि कुमार को राह चलते जहर का एक ऐसा ही इंजेक्शन दिया गया. इलाज कर रहे डॉक्टर कुछ समझ पाते इससे पहले रवि के शरीर में इंजेक्ट किया गया वो जहर खून में घूल चुका था और रवि ने दम तोड़ दिया. उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का रहने वाला रवि कुमार सदर बाजार के इसी कोटक महिंद्रा बैंक में बतौर कैशियर काम करता था.

यूपी : दो बीवियों के फेर में बना 'हैवान', बेरहमी से कर डाले तीन कत्ल

एक शख्स ने उसपर इंजेक्शन से हमला कर दिया

हर रोज की तरह बैंक बंद होने के बाद रवि अपने दोस्तों के साथ बाहर निकला. अभी वो चंद कदम ही गया था कि एक शख्स ने उसपर इंजेक्शन से हमला कर दिया. हमलावर मौके पर ही धर दबोचा गया और रवि को अस्पताल पंहुचा दिया गया. उधर, अस्पताल में रवि की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी. डॉक्टर्स को ये नहीं पता चल पा रहा था कि रवि को इंजेक्शन में कौन-सी दवा दी गयी थी.

न्यूरोटॉक्सिन और मिराज़ोलम की हैवी डोज इंजेक्शन में भर कर हमला

इधर पुलिस लगातार हमलावर से पूछताछ कर रही थी. हमलावर ने पुलिस को बताया था कि उसने रवि की गर्दन पर न्यूरोटॉक्सिन और मिराज़ोलम की हैवी डोज इंजेक्शन में भर कर हमला किया है. इन दोनों दवाओं ने रवि के शरीर में जहर का काम किया और 24 घंटे तक अस्पताल में तड़पने के बाद रवि ने दम तोड़ दिया.

सनक: दो मिनट में पिता को मारे 36 चाकू, बोला- अगर मां होती तो उसे भी मार देता

रवि पर इस तरह का इंजेक्शन से दूसरा हमला था

वहीँ, रवि के परिवार को जब इस वारदात का पता चला तो वो भी तुरंत अस्पताल पहुँचे, और वहां जो रवि के पिता ने डॉक्टर्स को बताया वो हैरान कर देने वाला था. दरअसल, ये रवि पर इस तरह का इंजेक्शन से दूसरा हमला था. छानबीन के दौरान पता चला कि रवि की पिछले साल ही जुलाई में शादी हुई थी. रवि अपनी पत्नी के साथ दिल्ली के द्वारका इलाके में रह रहा था.

इंजेक्शन से हुआ पहला हमला भी इसी साजिश का एक हिस्सा था

अपने ऊपर हुए पहले हमले को रवि ने नजर अंदाज कर दिया था. रवि इस बात से अंजान था कि इंजेक्शन से हुआ पहला हमला भी इसी साजिश का एक हिस्सा था. इंजेक्शन से रवि पर हमला जितना हैरत एंगेज है उससे कहीं ज्यादा पेचीदा है हमले की साजिश. रवि पर हमला करने वाले शख्स की पहचान पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट प्रेम सिंह के रूप में हुई.

दिल्ली : लड़कियों को 'किस' कर के भाग जाता था, वीडियो बनाकर नेट पर डाला

वारदात की एक वजह लव ट्राइंगल को भी मान कर चल रही है 

पता चला है कि हमलावर रवि के सुसरालवालों का जानकार है. पुलिस लगातार हमलावर पूछताछ कर रही है लेकिन, हमले की असल वजह अब तक साफ़ नहीं हो पाई है. पुलिस के सामने अब तक इस बात का जवाब नहीं है की आखिर रवि की फिजियोथेरेपिस्ट प्रेम सिंह से क्या दुश्मनी थी. वो क्यों बार बार रवि पर जहर के इंजेक्शन से हमला कर रहा था. फिलहाल, पुलिस इस खौफनाक वारदात की एक वजह लव ट्राइंगल को भी मान कर चल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget