एक्सप्लोरर

8 महीने की बच्ची के साथ रेप से दुखी स्वाति मालीवाल करेंगी सत्याग्रह

स्वाति ने कहा कि वे विरोध प्रदर्शन के तौर पर अगले 30 दिनों तक घर नहीं जाएंगी और महिला आयोग की सदस्यों के साथ दिन-रात काम करेंगी.

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बच्ची से रेप की निंदा करते हुए बुधवार को सत्याग्रह की घोषणा की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और हालात में बदलाव के लिए व्यवस्था में बदलाव की मांग की. स्वाति ने कहा कि वे विरोध प्रदर्शन के तौर पर अगले 30 दिनों तक घर नहीं जाएंगी और महिला आयोग की सदस्यों के साथ दिन-रात काम करेंगी.

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अगर व्यवस्था में बदलाव नहीं होता तो महिला आयोग राजधानी में बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेगा.

उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) से इन मासूम बच्चियों की स्थिति पर ध्यान देने का आग्रह करती हूं. दिल्ली को विशेष दर्जा मिलने और प्रशासन की आंख के नीचे होने के बाबजूद परिणाम शून्य है. कुछ नहीं होगा अगर प्रधानमंत्री खुद इसमें दखल नहीं देंगे. जिस आठ माह की बच्ची से रेप हुआ है वह देश की बच्ची है."

कासगंज हिंसा मामला: मुख्य आरोपी समेत अब तक 121 लोग गिरफ्तार

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "हम केंद्र और राज्य सरकारों को राजधानी में महिला सुरक्षा पर कार्रवाई करने के लिए 30 दिन का समय देते हैं. सोई हुई व्यवस्था को जगाने के लिए हम 30 दिन तक 24 घंटे काम करके सत्याग्रह करेंगे."

महिला आयोग ने अपनी मांगों की सूची दी है. इनमें बच्चों से रेप के दोषियों को छह महीने के अंदर रोजाना सुनवाई कर मृत्यु दंड का कठोर कानून बनाने, अतिरिक्त फास्ट ट्रैक अदालतों को स्थापित करने, गृह मंत्रालय द्वारा स्वीकृत दिल्ली पुलिस में 66,000 अतिरिक्त कर्मियों की नियुक्तियां करने और 14,000 अतिरिक्त नियुक्तियों पर ठोस निर्णय लेने, पुलिस का उत्तरदायित्व बढ़ाने के लिए उचित सॉफ्टवेयर बनाने, फोरेंसिक प्रयोगशालाओं में लंबित नमूनों का विश्लेषण तुरंत करने और अभियोजन विभाग में सुधार करना शामिल हैं.

उच्चतम न्यायालय ने रेप की शिकार बच्ची की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए बच्ची को जरूरत पड़ने पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराने का आदेश दिया है. न्यायालय ने साथ ही पीड़िता के परिवार को मुआवजे के तौर पर दस लाख रुपये देने और पीड़िता के बेहतर इलाज की मांग करने वाली याचिका की सुनवाई करने को मंजूरी दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget