एक्सप्लोरर

DEPTH: मौत से पहले ही मर रहा दाऊद, अब कौन बनेगा 6.7 बिलियन की संपत्ति का वारिस?

दाऊद परेशान है क्योंकि बढ़ती उम्र में उसके साथ अब कोई नहीं है. कुछ बचा है तो गुनाहों का बोझ, देखना होगा कि अकेला डॉन इस बोझ के साथ कब तक जिएगा?

नई दिल्ली: दाऊद इब्राहिम यानि खौफ का दूसरा नाम, अंडरवर्ल्ड का बेताज बादशाह, अपराध की राह पर चल कर डोंगरी से दुबई तक का सफर करने वाला और मानवता का गुनाहगार. दाऊद, पाकिस्तान में है ये बात किसी से छुपी नहीं है भले ही पाकिस्तान ने कभी इसको स्वीकार नहीं किया. इन दिनों वो परेशान है और उसकी परेशानी का कारण है खुद उसका परिवार.

उसके इकलौते बेटे ने धर्म की राह चुन ली है और मौलाना बन गया है. दाऊद के बेटे का नाम है मोइन नवाज डी कास्कर और अब उसे हाफिज-ए-कुरान कहा जाता है. मोइन का परिवार भी उसी के साथ रहने चला गया है. मस्जिद प्रबंधन ने उसे एक घर दिया है जिसके लिए उसने पिता दाऊद के घर को छोड़ दिया है.

दाऊद के भाई ने किया खुलासा

दाऊद के भाई इकबाल कास्कर ने खुलासा किया है कि दाऊद इस कारण भीतर तक टूट गया है और डिप्रेशन में चला गया है. दाऊद, मोइन से इतना प्यार करता है कि उसने अपने बंगले का नाम भी उसी के नाम पर रखा था. अब वो एक ऐसा बूढा बाप है जिसका बेटा भी उसे छोड़ कर चला गया है.

dawood

ये है परिवार का हाल

दाऊद 4 बच्चों का पिता बना लेकिन अब कोई भी उसके साथ नहीं है. उसकी सबसे छोटी बेटी का निधन 1998 में मलेरिया के कारण हो गया था. उसकी सबसे बड़ी बेटी माहरुख की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद के साथ हुई थी. दाऊद की दूसरी बेटी का नाम है माहरीन जिसके पति का नाम अयूब है. दाऊद के बेटे मोइन की पत्नी का नाम है सानिया.

मोइन कैसे बन गया मौलाना

मोइन पढ़ा लिखा है, उसने बिजनेस मैनेजमैंट की पढ़ाई की है लेकिन वह शुरु से थोड़ा ज्यादा धार्मिक था. जैसे-जैसे दाऊद अपराध की दुनिया में भीतर तक घुस रहा था, वैसे-वैसे मोइन धर्म के रास्ते पर आगे बढ़ रहा था. फिर एक दिन उसने सोच लिया कि वो पिता के किसी भी काले-सफेद से दूर अपनी अलग दुनिया में रहेगा. वह घर छोड़ कर निकल गया. जो घर मस्जिद प्रबंधन ने दिया उसी में रहने लगा. परिवार ने काफी समझाया लेकिन जब वो नहीं माना तो उसका परिवार भी उसी के साथ रहने के लिए पहुंच गया.

DEPTH: मौत से पहले ही मर रहा दाऊद, अब कौन बनेगा 6.7 बिलियन की संपत्ति का वारिस?

कितनी है दाऊद की संपत्ति

काले कारोबार से दाऊद ने बहुत पैसा बनाया और सफेदपोशों की मदद से अलग-अलग धंधे में लगाया. फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक दाऊद के पास करीब 6.7 बिलियन की संपत्ति है. उसके कारोबार को धीरे धीरे उसके दामाद संभालने लगे हैं. पिछले दिनों पता चला कि माहरुख का दखल डॉन के धंधे में बढ़ गया है और दामाद जुनैद, दाऊद के काम संभालने लगा है.

अब कौन होगा दाऊद का वारिस

यह तय है कि दाऊद का सब काला कारोबार उसी के साथ खत्म हो जाएगा. लेकिन दाऊद ने जो पैसा बनाया उससे बहुत सा सफेद कारोबाद भी खड़ा किया था. अब इस कारोबार को कौन देखेगा? हो सकता है कि दाऊद की दोनों बेटियां और दामाद इस कारोबार को संभाल लें. दाऊद के भाई का बेटा भी मौलवी बनने की राह पर है. ऐसे में दाऊद परेशान है क्योंकि बढ़ती उम्र में उसके साथ अब कोई नहीं है. कुछ बचा है तो गुनाहों का बोझ, देखना होगा कि अकेला डॉन इस बोझ के साथ कब तक जिएगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget