एक्सप्लोरर

पोर्टेबल स्पीकर में छिपा कर ला रहा था सोना, शातिर तस्कर को कस्टम ने दबोचा

इन दिनों पूरे देश में खाड़ी देशों से सोने की तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं. देश के कई एयरपोर्ट पर इस तरह के मामले पकड़े जा रहे हैं. ताजा मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर का है

जयपुर: इन दिनों पूरे देश में खाड़ी देशों से सोने की तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं. देश के कई एयरपोर्ट पर इस तरह के मामले पकड़े जा रहे हैं. ताजा मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर का है. यहां शारजहां से एयर अरेबिया की फ्लाइट से पहुंचे एक यात्री के पास से तस्करी का सोना पकड़ा गया है.

पोर्टेबल स्पीकर में सोने को ढाल कर रखा था

कस्टम ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया वे चकित रह गए क्योंकि बिल्कुल नए तरीके से सोने की तस्करी आरोपी ने की थी. उसने एक पोर्टेबल स्पीकर में सोने को ढाल कर रखा था. पकड़े गए सोने की कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी गई है. कस्टम अधिकारियों का कहना है कि तस्कर हर बार नए तरीके से सोना लाने का प्रयास कर रहे हैं.

दो आकारों में सोना वहां रखा हुआ था

कस्टम विभाग के अधिकारी का कहना है कि आरोपी का नाम सुभाष अग्रवाल है. जब वह फ्लाइट से उतरा तो अधिकारियों को उस पर शक हुआ. काफी तलाशी के बाद पुलिस को स्पीकर के वजन पर शक हुआ. जब उसे काट कर खोला गया तो उसमें से सोना निकला. दो आकारों में सोना वहां रखा हुआ था.

मंगलवार को भी कस्टम ने दुबई से लौटे एक शख्स को पकड़ा

इससे पहले मंगलवार को भी कस्टम ने दुबई से लौटे एक शख्स को पकड़ा था. उसके पास से भी करीब इतना ही सोना बरामद किया गया था. उसने रेडियो बैटरी में सोना छिपा रखा था. बताया गया कि दुबई में एक शख्स ने उसे यह सोना पहुंचाने का काम दिया था और इसके बदले में उसने फ्लाईट का टिकट दिया था.

लखनऊ एयरपोर्ट पर भी ऐसे आरोपी गिरफ्तार किए गए

इसके साथ ही लखनऊ एयरपोर्ट पर भी ऐसे आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. एक बार तो कस्टम अधिकारियों ने चार लोगों को अंडरवियर में सोना लेकर आते हुए पकड़ा था. चारों के पास से लाखों का सोना बरामद किया गया था. इन घटनाओं के बाद कस्टम विभाग काफी सतर्क हो गया है.

यह भी पढ़ें: 

मासूम बच्चों संग पत्नी की हत्या कर शख्स फंदे पर झूला, पुलिस कर रही जांच

पड़ोसी ने महिला को बंधक बना कर किया रेप, पति बीमार बच्चे संग गया था डाक्टर के पास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget