एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: भिलाई में करोड़ों रुपए का कोयला जब्त, पांच गिरफ्तार

चोरी के इस कोयले को भिलाई के विभिन्न उद्योगों में बेचा जाता है. काफी अरसे से बीएसपी के कोयले का अवैध कारोबार चल रहा है. आरोपी चोरी के कोयले को भिलाई-दुर्ग से बाहर सप्लाई करते थे. जब्त कोयले की कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है.

भिलाई: छत्तीसगढ़ की भिलाई छावनी पुलिस ने लंबे समय से कोयले का अवैध कारोबार करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से बीएसपी के 1 करोड़ रुपए कीमत का कोयला बरामद किया है. आरोपियों के खिलाफ धारा 41.4, 379 के तहत कार्रवाई की गई है.

छावनी थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र उके ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को मुखबिर ने सूचना दी कि जेपी नगर और तीन दर्शन मंदिर स्थित मारुति इंटरप्राइजेस में रेलवे और बीएसपी से कोयला चोरी कर स्टॉक किया जाता है. चोरी के इस कोयले को भिलाई के विभिन्न उद्योगों में बेचा जाता है. काफी अरसे से बीएसपी के कोयले का अवैध कारोबार चल रहा है.

उन्होंने बताया कि बुधवार की दोपहर मौके पर पहुंची पुलिस ने 150 टन अवैध कोयला पाया. मौके पर एक टाटा 407 वाहन (सीजी 07 जीई 6634) खड़ा था, जो कायले से भरा हुआ था. पुलिस ने कायला जब्त कर मौके से प्रियतोष डांगे, अवधराम देवांगन, मनोज साहू, आकाश गायकवाड़, शंकर कुमार को गिरफ्तार किया. आरोपी चोरी के कोयले को भिलाई-दुर्ग से बाहर सप्लाई करते थे. जब्त कोयले की कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है.

कोयले के इस बड़े कारोबार का सूत्रधार संजीव डागे पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया है. कोयले के इस बड़े कारोबार का पदार्फाश करने में छावनी पुलिस को सप्ताहभर का समय लगा. इसके लिए टीआई सुरेंद्र उके ने एक टीम बनाई थी. टीम मारुति इंटरप्राइजेज पर लगातार नजर रखे हुई थी. सबूत पुख्ता हो जाने के बाद पुलिस ने दबिश देकर करोड़ों रुपए का कोयला जब्त किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget