एक्सप्लोरर

'वो तो 5 साल से जेल में है...', छोटा शकील का शार्प शूटर 20 साल से था फरार लेकिन इस खुलासे ने मचा दिया हड़कंप

Mumbai Crime: छोटा शकील का शार्प शूटर अशरफ सिद्दीकी जो 20 सालों से हत्या के आरोप में फरार चल रहा था वह मुंबई की एक जेल में मिला है. वह किसी और मामले में 5 साल से जेल में बंद है.

Chhota Shakeel News: मुंबई में एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस 20 साल से फरार चल रहे अंडरव‌र्ल्ड डान (Under world Don) छोटा शकील (Chhota Shakeel) के जिस शार्पशूटर को ढूंढती रही, वह मुंबई की एक जेल में बंद मिला. मुंबई पुलिस (Mumbai police) को कोर्ट की फटकार का सामना तब करना पड़ा, जब उसने कोर्ट को बताया कि हत्या मामले में आरोपित 20 साल से फरार है.

जबकि, आरोपी एक अन्य मामले में 5 साल से मुंबई की एक जेल में बंद है. 1999 में बॉम्बे अमन कमेटी के अध्यक्ष की हत्या के मामले में, शहर की एक अदालत ने कहा कि डिटेक्शन क्राइम ब्रांच-सीआईडी, मुंबई ने चार्जशीट दायर की थी, जिसमें दावा किया गया था कि मुख्य आरोपी अशरफ सिद्दीकी 20 सालों से फरार था.

मई 2019 में पुलिस ने सिद्दीकी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले और इस तरह उसके खिलाफ चार्जशीट दायर की. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सिद्दीकी और छोटा शकील सहित छह लोग शामिल थे .

अदालत ने कहा अभियोजन पक्ष यह क्यों कह रहा है कि यह आरोपी फरार था? थाने के रिकॉर्ड के अनुसार पुलिस को इस तथ्य की जानकारी होनी चाहिए थी. इस तथ्य ने अभियोजन की कहानी के मामले पर भी संदेह पैदा किया है. जहां तक ​​व्यक्तिगत तलाशी और अभियुक्तों से मोबाइल और सिम कार्ड की बरामदगी का संबंध है, तो कुछ भी आपत्तिजनक नहीं आया है.

पुलिस कैसे नाकाम रही

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सिद्दीकी के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल करने के समय अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि वह घटना की तारीख से गिरफ्तारी तक फरार था. लेकिन वह 2014 से 2019 के बीच एक अन्य मामले में विचाराधीन कैदी था. कोर्ट ने पूछा कि जब वह जेल में था तब पुलिस उसका पता लगाने में कैसे नाकाम रही.

ये भी पढ़ें: Rakhi Sawant-Adil Khan: आदिल के बच्चे की मां बनने वाली हैं गर्लफ्रेंड तनु चंदेल? केस के बीच राखी सावंत ने किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget