एक्सप्लोरर

दिल्लीः सागरपुर में लूटेरों ने बैग के चक्कर मे युवक की हत्या की, CCTV में कैद हुई दिल दहलाने वाली वारदात

मूल रूप से मुज़फ्फरनगर, उत्तर-प्रदेश के रहने वाले मोनू त्यागी ने जब बैग छीनने वालों का विरोध किया तो तीनों लुटेरों ने उसके साथ मारपीट शुरू की और फिर चाकू से उसकी हत्या कर दी.

नई दिल्लीः दिल्ली में एक इंसान की जान कितनी सस्ती हो चुकी है, इसका अंदाजा आप साउथ वेस्ट जिले के सागरपुर इलाके में सुबह हुई हत्या के मामले से लगा सकते हैं. यहां तीन लूटेरों ने एक युवक से बैग लूटने के चलते बड़े चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. इस मामले में बेशक पुलिस को कोई चश्मदीद नहीं मिला है लेकिन वहां लगे सीसीटीवी कैमरे ने इन तीनों लुटेरों की दरिन्दगी को कैद कर लिया है.

क्या है मामला मूल रूप से मुज़फ्फरनगर, उत्तर-प्रदेश का रहने वाला मोनू त्यागी सागरपुर के हंसपार्क में अपने चाचा के साथ रहता था. वह अपने चाचा के साथ डीजे का काम करता था. आज सुबह लगभग 4:30 बजे वह अपने गांव जाने के लिए निकला था. जब वह आर्य समाज मंदिर के नजदीक गली में पहुंचा तो अचानक से तीन लड़कों ने उसके साथ लूटपाट शुरू कर दी. मोनू ने विरोध किया तो तीनों लुटेरों ने उसके साथ मारपीट शुरू की और फिर चाकू से उसकी हत्या कर दी.

सीसीटीवी कैमरा बना चश्मदीद पुलिस का कहना है कि इस वारदात की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर कोई नहीं मिला. घायल को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया जा चुका था. अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि मोनू त्यागी की मौत हो चुकी है. जांच के दौरान पुलिस को कोई भी चश्मदीद नहीं मिला जो यह बता सके कि आखिर हुआ क्या था. ऐसे में वहां एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ नजर आया. इस सीसीटीवी कैमरे ने एक चश्मदीद से भी ज्यादा काम किया. न केवल इस घटना के होने की पुष्टि की बल्कि उन तीन लुटेरों को भी अपनी जद में रिकॉर्ड कर लिया. जिससे पुलिस को काफी मदद मिली है. इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने 3 लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है और जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

आखिर क्या दिखा सीसीटीवी में सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक गली में तीन लड़के मौजूद हैं. समय सुबह के लगभग 4:30 बजे हैं. ये तीनों इधर उधर देख रहे हैं और यहां वहां आ जा रहे हैं. अगर कहें तो संदिग्ध हरकत कर रहे हैं. अचानक से एक युवक (मोनू त्यागी )उस गली में घुसता है जिसके कंधे पर बैग होता है. वह इन तीनों की मंशा से अनजान अपनी मंजिल की तरफ बढ़ता है. तभी तीनों युवक उस पर झपटते हैं और उससे लूटपाट करने लगते हैं. मोनू विरोध करता है तभी तीनों उसके साथ मारपीट करते हैं. इन तीन में से एक लुटेरा चाकू निकालता है और फिर मोनू के पेट में कई वार करता है. मोनू घायल होकर भी लुटेरे को पकड़ने का प्रयास करता है लेकिन वह नीचे गिर जाता है और तीनों लुटेरे भाग जाते है.

क्या है पुलिस का कहना पुलिस ने इस मामले में सागरपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. तीन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. मामला लूट का ही प्रतीत हो रहा है लेकिन इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं कोई रंजिश तो नहीं थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget