एक्सप्लोरर

ठगी के आरोप में बॉलीवुड का प्रोड्यूसर गिरफ्तार, 10 से ज्यादा लोगों के साथ वारदातों को दे चुका है अंजाम

पुलिस ने आरोपी के मुंबई-दिल्ली के पर पर छापेमारी की लेकिन पुलिस को कुछ हासिल नहीं हुआ. तभी जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने हाल ही में साक्षी नाम की एक फिल्म रिलीज की है.

नई दिल्ली: साउथ दिल्ली पुलिस ने सस्ती दरों पर करोड़ों का लोन दिलाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले बॉलीवुड के एक प्रोड्यूसर को गिरफ्तार किया है. इस शातिर प्रोड्यूसर का एक नाम नहीं बल्कि कई नाम है. अजय यादव उर्फ संजय अग्रवाल उर्फ राकेश शर्मा उर्फ विकास कुमार उर्फ गुड्डू उर्फ रमन उर्फ अविनाश लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम देने के बाद ये खुद का नाम बदल लेता था ताकि पुलिस इस तक ना पहुंच पाए. इससे पहले भी इस शातिर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और मुंबई की क्राइम ब्रांच गिरफ्तार कर चुकी है. 

दरअसल दिल्ली के महरौली के पुलिस स्टेशन में राहुल नाथ नाम के एक शख्स ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज करवाई. राहुल ने पुलिस को बताया कि वो एक बिजनेसमैन है दिल्ली के ओखला में उनका ऑफिस है. अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें 65 करोड़ रुपये की जरूरत थी. अखबार में इश्तेहार देखकर इन्होंने आरोपी से संपर्क किया. अजय यादव उर्फ संजय अग्रवाल उर्फ राकेश शर्मा उर्फ विकास कुमार उर्फ गुड्डू उर्फ रमन उर्फ अविनाश खुद को एक बड़ी फिल्म कंपनी का डायरेक्टर बताया और कहा कि 65 करोड़ का लोन पास हो जाएगा. वो भी 10 परसेंट के रेट पर. इतना ही नहीं आरोपी ने शिकायतकर्ता राहुल की प्रोपर्टी के पेपर की भी जांच की और राहुल को ये विश्वास दिलाया कि उसे लोन मिल जाएगा.

राहुल इस बात से बिल्कुल अंजान था कि उसके साथ ठगी होने वाली है. इसके बाद आरोपी ने फाइल चार्ज के नाम पर राहुल से 18 लाख रुपए की मांग की. राहुल ने आरोपी के अकाउंट में 18 लाख भेज दिए. अकाउंट में पैसे आते ही आरोपी ने अपना फोन बंद कर दिया. इसके बाद राहुल को समझ में आया कि उसके साथ ठगी हो गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

पुलिस ने ऐसे ठग का लगाया पता..
पुलिस ने आरोपी के मुंबई और दिल्ली के पर पर छापेमारी की लेकिन पुलिस को कुछ हासिल नहीं हुआ. उसके फोन नंबर भी बंद थे. तभी जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने हाल ही में साक्षी नाम की एक फिल्म रिलीज की है. पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची और फिल्म में काम करने वाले लोगों से जानकारी हासिल की तब पुलिस को पता चला कि ये ठग मध्य प्रदेश में है. पुलिस की एक टीम मध्य प्रदेश पहुंची लेकिन ये वहां से भी फरार हो चुका था. मध्य प्रदेश से पुलिस को आरोपी का एक नंबर मिला जो कि चल रहा था उसी नंबर के आधार पर पुलिस ने कई नाम वाले इस शातिर को धर दबोचा.

पुलिस के मुताबिक अजय यादव उर्फ संजय अग्रवाल उर्फ राकेश शर्मा उर्फ विकास कुमार उर्फ गुड्डू उर्फ रमन उर्फ अविनाश की गिरफ्तारी के बाद ठगी के 10 से ज्यादा मामले सुलझाए गए जोकि दिल्ली और मुंबई के हैं. पुलिस के मुताबिक ये शातिर ठग 6 फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुका है जिनके नाम है ओवरटाइम, लव फिर कभी, रन-बांका, सस्पेंस और साक्षी अब पुलिस इससे लगातार पूछताछ कर रही है. 

ये भी पढ़ें-
जानिए गैंगस्टर काला जठेड़ी की गिरफ्तारी की पूरी कहानी, दिल्ली पुलिस ने चलाया था ऑपरेशन D-24

दिल्ली: आदर्श नगर में हुई लूट और हत्या की वारदात सुलझी, 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget