एक्सप्लोरर

जानिए गैंगस्टर काला जठेड़ी की गिरफ्तारी की पूरी कहानी, दिल्ली पुलिस ने चलाया था ऑपरेशन D-24

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने एक बड़े ऑपरेशन में वांटेड क्रिमिनल संदीप उर्फ काला जठेड़ी और उसकी एक सहयोगी और वांटेड क्रिमिनल अनुराधा चौधरी को गिरफ्तार किया है.

नई दिल्ली: एक टारगेट जिसकी तलाश में थे 30 पुलिस वाले... 8 राज्यों में उस टारगेट की तलाश की जा रही थी. करीब 10 हजार किलोमीटर का लंबा सफर तय करने के बाद तलाश पूरी हुई उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में और अब गिरफ्त में है 7 लाख का इनामी कुख्यात बदमाश काला जठेड़ी. जिसकी तलाश दिल्ली पुलिस को काफी लंबे समय से थी, सिर्फ काला ही पुलिस के हत्थे नहीं आया बल्कि उसकी एक महिला मित्र लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ रिवॉल्वर रानी को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने एक बड़े ऑपरेशन में वांटेड क्रिमिनल संदीप उर्फ काला जठेड़ी और उसकी एक सहयोगी और वांटेड क्रिमिनल अनुराधा चौधरी को गिरफ्तार किया है. डीसीपी मनीषी चंद्रा ने बताया कि हमारे लगभग 30 ऑफिसर पिछले 15 दिन से लगातार सड़कों पर थे और 10000 किलोमीटर से ज्यादा पीछा किया गया है. कल दोपहर में इसको सहारनपुर के पास एक ढाबे के पास से पकड़ा गया. जब तक यह पकड़ा नहीं गया था तब तक इसका कोई भी पॉजिटिव आईडेंटिफायर, जिसको हम लोग आमतौर पर कहते हैं कि मोबाइल नंबर या आईएमइआई, कोई भी टेक्निकल आईडेंटिफायर टीम के पास नहीं था.

ये था ऑपरेशन का नाम

काला जठेड़ी को पकड़ने के लिए स्पेशल सेल की टीम ने इस ऑपरेशन को नाम दिया था OP D-24. ये नाम इसीलिए रखा गया था क्योंकि काला जठेड़ी स्पेशल सेल से 24 घंटे आगे चल रहा था. वक्त से तेज दौड़ने के लिए स्पेशल सेल इसी कोड के जरिए एक दूसरे के संपर्क में थी. जैसे-जैसे घंटे कम होते वैसे-वैसे काला के करीब पहुंच रही थी पुलिस. इसीलिए समय-समय पर कोड D/20/16/12 यानी घंटो के हिसाब से ऑपरेशन के लीड कर एक दूसरे से संपर्क बनाया जा रहा था.

डीसीपी स्पेशल सेल मनीषी चंद्रा ने बताया कि करीब 6 महीने से गैंगस्टर काला जठेड़ी की तलाश की जा रही थी. इन 15 दिनों के दरमियान पुलिस को काला जठेड़ी का सुराग मिला. तब पुलिस ने 30 लोगों की एक टीम बनाई. इस टीम ने 8 राज्यों में 10 हजार किलोमीटर का सफर तय किया. गोवा, अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, भिंड, रतलाम, पूरी, पूर्णिया, लखनऊ, पटियाला, हरिद्वार और सहारनपुर और आखिरकार सहारनपुर के पास हाईवे पर एक ढाबे से काला को गिरफ्तार कर लिया गया.

स्पेशल सेल की टीम को काला जठेड़ी के पास से उसकी एक चाइनीज फेवरेट पिस्टल बरामद हुई है. इतना ही नहीं, लेडी डॉन अनुराधा चौधरी के पास से पुलिस को प्लाइंट 38 बोर की एक लाइसेंसी रिवॉल्वर मिली है, जो किसी और के नाम पर है. पुलिस पता लगा रही है कि यह रिवॉल्वर अनुराधा के पास कहां से आई. दोनों को गिरफ्तार करने के बाद स्पेशल सेल की टीम ने काला जठेड़ी और अनुराधा को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. 

स्पेशल सेल की माने तो कुख्यात अपराधी काला जठेड़ी पर दिल्ली में 15 मुकदमे दर्ज हैं. दिल्ली के बाहर दूसरे राज्यों में 25 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक सबसे पहले काला जठेड़ी साल 2012 में गिरफ्तार हुआ था. तब उसके ऊपर 34 मामले दर्ज थे. इतना ही नहीं, साल 2020 में वह फरीदाबाद पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था.

स्पेशल सेल की डीसीपी मनीषी चंद्रा की मानें तो काला जठेड़ी ने अपने गुर्गों के जरिए फैला रखी थी कि वह विदेश से ऑपरेट कर रहा है. ऐसा सिर्फ पुलिस को गुमराह करने के लिए किया गया था लेकिन वह भारत छोड़कर कहीं नहीं गया था. पुलिस के मुताबिक काला जठेड़ी की गैंग में 150 से ज्यादा शूटर है. इतना ही नहीं, इसका नेटवर्क विदेशों में भी फैला हुआ है. विदेश में बैठे काला राणा जोकि बैंकॉक से ऑपरेट करता है. गोल्डी बरार जो कि कैनेडा में बैठा है. इसके अलावा मोंटी जोकि UK से ऑपरेट करता है, लगातार इसके संपर्क में है. ये भी सभी बड़े गैंगस्टर है.

अनुराधा चौधरी ऐसे आई साथ

अब आपको बताते हैं कि लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ रिवॉल्वर रानी कैसे काला काला जठेड़ी के साथ आई. दरअसल, लेडी डॉन अनुराधा चौधरी पहले राजस्थान के कुख्यात अपराधी आनंदपाल के साथ थी लेकिन आनंदपाल के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद वह लॉरेंस बिश्नोई के साथ जुड़ गई. लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी दोनों एक साथ मिलकर काम करते थे. लॉरेंस बिश्नोई की गिरफ्तारी के बाद अनुराधा काला के गैंग में शामिल हो गई.

पुलिस के मुताबिक काला जठेड़ी और अनुराधा दोनों लोकेशन तो लगातार बदल रहे थे. साथ ही साथ जहां भी रुकते थे वहां पर पति-पत्नी की तरह रुकते थे ताकि इन पर किसी को शक ना हो. इतना ही नहीं, लगातार यह अपनी गाड़ियां भी बदल रहे थे. अब यह दोनों 14 दिन की पुलिस रिमांड पर है. रिमांड के दौरान पुलिस अब इनके अपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने काला जठेड़ी को किया गिरफ्तार, इतना इनाम था घोषित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
मुस्लिम शख्स ने स्कूल के नाम पर बनाई इमारत, प्रशासन ने अवैध बताकर एक हिस्से को तोड़ा
मुस्लिम शख्स ने स्कूल के नाम पर बनाई इमारत, प्रशासन ने अवैध बताकर एक हिस्से को तोड़ा
Exclusive: 'हिंदुओं की गर्दन काटने से मिलेगी आजादी', लश्कर कमांडर ने भड़काया, भारत पर बड़े हमले की तैयारी में PAK!
'हिंदुओं की गर्दन काटने से मिलेगी आजादी', लश्कर कमांडर ने भड़काया, भारत पर हमले की तैयारी में PAK!
जानें कितने अमीर हैं बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश, नेटवर्थ जानकर चौंक जाएंगे
जानें कितने अमीर हैं बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश, नेटवर्थ जानकर चौंक जाएंगे

वीडियोज

World Bank का बड़ा बयान | Global Tension के बीच India बनेगा Growth Engine? | Paisa Live
Gujarati Blockbuster Laalo के Director ने कैसे कम बजट में बनाई 100 Cr से ज्यादा की फिल्म?
Laalo | Krishna Ji पर बनी Gujarati Film की Actress क्यों 3 साल तक नहीं गईं मंदिर?
Seher Hone Ko Hai: Seher-Mahid की शादी के रास्ते में Kausar और Pervez का चाल (14.01.2026)
2026 में Silver की तेजी | Motilal Oswal और ICICI Direct की Expert Analysis | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
मुस्लिम शख्स ने स्कूल के नाम पर बनाई इमारत, प्रशासन ने अवैध बताकर एक हिस्से को तोड़ा
मुस्लिम शख्स ने स्कूल के नाम पर बनाई इमारत, प्रशासन ने अवैध बताकर एक हिस्से को तोड़ा
Exclusive: 'हिंदुओं की गर्दन काटने से मिलेगी आजादी', लश्कर कमांडर ने भड़काया, भारत पर बड़े हमले की तैयारी में PAK!
'हिंदुओं की गर्दन काटने से मिलेगी आजादी', लश्कर कमांडर ने भड़काया, भारत पर हमले की तैयारी में PAK!
जानें कितने अमीर हैं बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश, नेटवर्थ जानकर चौंक जाएंगे
जानें कितने अमीर हैं बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश, नेटवर्थ जानकर चौंक जाएंगे
क्या दूसरे देशों से खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सच में नहीं मिल रहा भारत का वीजा? जानें वायरल दावों में कितनी सच्चाई
क्या दूसरे देशों से खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सच में नहीं मिल रहा भारत का वीजा? जानें वायरल दावों में कितनी सच्चाई
किसने बंद किया मेरा माइक? I-PAC रेड केस की सुनवाई में क्यों भड़क गए ASG राजू, जज को भी आया गुस्सा
किसने बंद किया मेरा माइक? I-PAC रेड केस की सुनवाई में क्यों भड़क गए ASG राजू, जज को भी आया गुस्सा
BHIM ऐप से निकलेंगे PF के पैसे, जानें कब से मिलेगी ये सुविधा?
BHIM ऐप से निकलेंगे PF के पैसे, जानें कब से मिलेगी ये सुविधा?
"बिजनौर का अनोखा भक्त" घंटों तक हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करता रहा कुत्ता, देखने वालों की लगी भीड़
Embed widget