एक्सप्लोरर

'बिकनी किलर' चार्ल्स शोभराज की सफल सर्जरी, डाक्टर ने कहा- 'हां, उसके पास भी है दिल'

नई दिल्ली/काठमांडू : चर्चित सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की सोमवार को काठमांडू के एक अस्पताल में दिल की सफल सर्जरी हुई. सर्जरी करने वाले एक डॉक्टर ने इसकी जानकारी दी. डॉक्टर रामेश कोइराला के नेतृत्व में चिकित्सकों के एक दल ने यहां शहीद गंगालाल नेशनल हार्ट सेंटर में फ्रांस के इस सीरियल किलर की ओपन हार्ट सर्जरी की.

20 से ज्यादा लोगों की हत्या में शामिल होने की बात कही जाती है

शोभराज नेपाल, भारत और एशिया के अन्य देशों में डकैती और जहर देकर 20 से ज्यादा लोगों की हत्या में शामिल होने की बात कही जाती है. अपने कुख्यात मरीज की सर्जरी करने के बाद डॉक्टर कोइराला ने ट्वीटर पर एक तस्वीर साझा की और लिखा, "जी, हां! उसके पास भी एक दिल है और मैंने उसके अंदर वाल्व लगाए हैं. सेहत सुधर रही है."

यह भी पढ़ें : हैवान ने काट डाला पत्नी का सिर, हाथ में लेकर पूरे गांव में घूमा

काठमांडू की केंद्रीय जेल में मई में एक दिल का हल्का दौरा पड़ा था

अपने आपराधिक कामों से 'बिकनी किलर' के रूप में कुख्यात हुए 73 वर्षीय शोभराज को काठमांडू की केंद्रीय जेल में मई में एक दिल का हल्का दौरा पड़ा था. वह पिछले 12 सालों से काठमांडू की जेल में बंद है. शुरुआती जांच परीक्षण के बाद शोभराज को काठमांडू के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसके हृदय की सर्जरी करने की सलाह दी थी.

भागने के अपने प्रयासों के लिए शोभराज को 'सांप' भी कहा जाता है

अलग अलग जेलों से भागने के अपने प्रयासों के लिए शोभराज को 'सांप' भी कहा जाता है. अस्पताल के सूत्र के अनुसार, शोभराज से प्रेम करने वाली एक नेपाली महिला निहिता बिस्वास रविवार को उससे मिलने अस्पताल गई और यहां तक की उसे अपना रक्त भी दिया. उनका रक्त समूह आपस में मेल खाता है, जोकि ओ निगेटिव है.

यह भी पढ़ें : करोड़ों का लालच देकर लाखों की ठगी, नार्थ-ईस्ट के रहने वाले दो दिल्ली से गिरफ्तार

निहिता बिस्वास के साथ उसकी मां शकुंतला थापा भी अस्पताल गईं

निहिता बिस्वास के साथ उसकी मां शकुंतला थापा भी अस्पताल गईं. शकुंतला पेशे से वकील हैं और उन्होंने नेपाल की एक अदालत में शोभराज की तरफ से मुकदमा लड़ा था. शोभराज और निहिता ने आठ साल पहले काठमांडू की एक जेल में हिंदू धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार शादी की थी. नेपाल के उच्चतम न्यायालय ने शोभराज को 1975 में अमेरिकी पर्यटक कोनी जो ब्रोंजिच की हत्या करने के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget