एक्सप्लोरर

बिहार : एक बीजेपी नेता की हत्या के बाद अब पार्टी के MLA पर जानलेवा हमला

पटना : बिहार के बख्तियारपुर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक रणविजय सिंह पर गुरुवार को जानलेवा हमला किया गया. इस हमले में विधायक बाल-बाल बच गए. इससे पहले सारण जिले में एक बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस घटना से विधायक समर्थकों में रोष है.

सिंह दोपहर में बख्तियारपुर के समीप अपने होटल में बैठे थे

पुलिस के अनुसार, विधायक रणविजय सिंह दोपहर में बख्तियारपुर के समीप अपने होटल में बैठे थे. तभी दो बाइक पर सवार होकर आए पांच-छह युवक होटल के सामने रुके और विधायक को अपशब्द कहते हुए उहें निशाना बनाकर गोली चला दी.

बिहार : बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, पुलिया के समीप मिला शव

तुरंत बाद विधायक के अंगरक्षक ने मोर्चा संभाल लिया

विधायक जान बचाकर मौके से भागे और होटल के एक कमरे में छिप गए. इस घटना के तुरंत बाद विधायक के अंगरक्षक ने मोर्चा संभाल लिया, लेकिन बदमाश भागने लगे. लोगों ने भाग रहे एक आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया.

सादवृक्ष यादव को नामजद और अन्य पांच-छह अज्ञात आरोपी

बख्तियारपुर के थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि विधायक के लिखित बयान के आधार पर इस मामले की एक प्राथमिकी बख्तियारपुर थाने में दर्ज कर ली गई है. जिसमें सादवृक्ष यादव को नामजद और अन्य पांच-छह अज्ञात को आरोपी बनाया गया है.

'शराबमुक्त' बिहार की खुली पोल, नशे में झूमते हुए डॉक्टर ने फहरा दिया 'तिरंगा'

ठेकेदारी को लेकर आरोपी आए दिन फोन कर उन्हें धमकाता था

उन्होंने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति सादवृक्ष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. इधर, विधायक ने बताया कि ठेकेदारी मांगने को लेकर आरोपी आए दिन फोन कर उन्हें धमकाता था, जिसकी सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget