एक्सप्लोरर

भोपाल हत्याकांड : खौफनाक मर्डर केस में फिर दिल दहला देने वाला खुलासा

भोपाल/कोलकाता : भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में खौफनाक हत्या के मामले में एक और दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है. पत्नी की हत्या कर के उसे चबूतरे में दफना देने वाले 'दरिंदे' के बारे में पुलिस को सनसनीखेज बात पता चली है. पुलिस ने बताया है कि आकांक्षा की हत्या करने वाले उदयन ने अपने मां-बाप को भी भी हत्या की थी. और, उन्हें भी हत्या के बाद जमीन में गाड़ दिया था.

उदयन दास ने कहा उसने अपने मां बाप को भी मारा है

पुलिस का कहना है कि उदयन दास ने कहा उसने अपने मां बाप को भी मारा है. भोपाल पुलिस इस मामले में जांच करने आरोपी को लेकर रायपुर जा रही है. उधर आकांक्षा का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर भोपाल में कर दिया गया. इस खुलासे के बाद भोपाल में हुये आकांक्षा मर्डर केस में फिर नया मोड़ आ गया है. रे उदयन दास ने बताया कि उसने अपने मां बाप की भी 2010-11 में रायपुर में मार कर बगीचे में गाड़ दिया था.

यह भी पढ़ें : खौफनाक : हत्या कर शव के साथ किया दुष्कर्म, फिर की जलाने कोशिश

आरोपी बयान बदलता है इसलिये इसकी तस्दीक करना बाकी

पुलिस का कहना है आरोपी बहुत बयान बदलता है इसलिये इसकी तस्दीक करना बाकी है. हत्यारे उदयन के पिता बी के दास भोपाल के भेल कारखाने में अफसर रहे हैं और उसकी मां भोपाल के मंत्रालय में सांख्यिकी अधिकारी रही हैं. ये अपने मां-बाप के बारे में लगातार गुमराह कर रहा था. उधर भोपाल के सुभाष नगर श्मशान गृह में आकांक्षा का विद्युत विधि से अंतिम संस्कार किया गया.

शव बुरे हाल में था जिस कारण उसे ले जाना मुश्किल हुआ था

आकांक्षा का शव बुरे हाल में था जिस कारण उसे ले जाना मुश्किल हो रहा था. इस बात से भी इनकार नहीं किया जा रहा है कि उदयन साइको किलर है जो लगातार हत्याएं कर रहा है. बहरहाल पुलिस इस मामले में जांच रही है. अलग-अलग तरीकों से उदयन से पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें : बिहार : CM की शराबबंदी को 'झटका', तस्करों का साथ दे रहा था पूरा पुलिस थाना

दास ने हत्या कर उसे चबूतरा बनाकर दफना दिया था

गौरतलब है कि आकांक्षा की हत्या भोपाल के सकेत नगर में रहने वाले उदयन दास ने हत्या कर उसे चबूतरा बनाकर दफना दिया था. वेस्ट बंगाल क्राईम ब्रांच इंस्पेक्टर संदीप बैनर्जी ने बताया कि आरोपी उदयन बहुत ही शातिर है. गिरफ्तार होने से एक दिन पहले ही एक लड़की के साथ काबिल मूवी देखने गया था. वही पुलिस ने बताया कि आरोपी पूछताछ में पुलिस को उलझा रहा है.

साथ ही न्यूयॉर्क में जाने और रहने की बाद भी गलत है

इसके साथ ही आकांक्षा से आरोपी ने शादी करने की बात भी संदेहास्पद है. साथ ही न्यूयॉर्क में जाने और रहने की बाद भी गलत है. इंस्पेक्टर संदीप बैनर्जी का कहना है कि अभी पुलिस की पूछताछ में और भी खुलासे होना बाकी है. दिसंबर में ही आकांक्षा की हत्या कर दी थी और फिर घर में ही उसे दफना दिया. उसके ऊपर कंक्रीट का चबूतरा बना दिया.

यह भी पढ़ें : इस 'समझदारी' को सलाम ! लोकल ट्रेन चालक ने बचाई बुजुर्ग महिला की जान

आकांक्षा की उम्र 28 साल थी और वो पश्चिम बंगाल से थी

पुलिस ने चबूतरा खोद कर आकांक्षा के शव को बाहर निकाला. मृतक आकांक्षा की उम्र 28 साल थी और वो पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले की रहने वाली थी. पुलिस के मुताबिक उदय ने पूछताछ में बताया कि आकांक्षा से उसकी दोस्ती 2007 में हुई थी फिर जून 2015 में दोनों ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोर्ट मैरेज कर ली. बाद में दोनों भोपाल रहने आ गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget