एक्सप्लोरर

Bengaluru Murder: पिता की हत्या करवाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर को दी एक करोड़ की सुपारी, पुलिस ने सुलझाया मर्डर केस

Bengaluru Crime: साल 2013 में मणिकांत को कथित तौर पर अपनी पहली पत्नी की हत्या के आरोप में जेल हुई थी. अपनी दूसरी पत्नी को मारने की कोशिश करने के आरोप में उन्हें दूसरी बार फिर से जेल भेजा गया था.

Bengaluru Crime: कर्नाटक पुलिस ने कहा कि उसने बेंगलुरु में 71 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के मामले की गुत्थी सुलझा ली है. साथ ही पुलिस ने इस अपराध के सिलसिले में उसके बेटे और दो कॉन्ट्रैक्ट किलर को गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला है कि पीड़ित के 32 वर्षीय बेटे मणिकांत ने अपने पिता की हत्या के लिए हत्यारों को एक करोड़ रुपये की सुपारी दी थी. दो अन्य आरोपियों की पहचान टी. आदर्श और शिवकुमार के रूप में हुई है. दोनों की उम्र 26 साल है.

अपार्टमेंट की पार्किंग में हुई थी हत्या
पीड़ित नारायणस्वामी की 13 फरवरी को उनके अपार्टमेंट की पार्किंग में हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने कहा कि उन्हें मामले में अन्य व्यक्तियों की भूमिका पर भी संदेह है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने मणिकांत की दूसरी पत्नी का पक्ष लेते हुए उसके नाम अपनी संपत्ति करने का फैसला किया था. इस बात से निराश होकर बेटे मणिकांत ने अपने पिता को मारने का फैसला किया.

पहले भी जेल जा चुका है आरोपी 
रिपोर्ट के अनुसार, साल 2013 में मणिकांत को कथित तौर पर अपनी पहली पत्नी की हत्या के आरोप में जेल हुई थी. अपनी दूसरी पत्नी को मारने की कोशिश करने के आरोप में उसे दूसरी बार फिर से जेल भेजा गया था. जब वह दूसरी बार जेल में था, तब वह कॉन्ट्रैक्ट किलर से मिला था और उसने अपने पिता की हत्या के लिए उन्हें एक करोड़ रुपये और प्रत्येक को एक अपार्टमेंट देने का वादा किया था. पुलिस ने कहा कि मणिकांत ने एक लाख रुपये अग्रिम भुगतान भी किया था.

आरोपी के पिता की प्रॉपर्टी
नारायणस्वामी के पास एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स था, जिसमें 28 फ्लैट थे. साथ ही बेंगलुरु में एक एकड़ जमीन भी थी. उन्होंने मणिकांत की दूसरी पत्नी के नाम पर एक फ्लैट, 1.7 एकड़ जमीन और 15 लाख रुपये नकद में पंजीकृत कराने का फैसला किया था. मराठाहल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- Hong Kong Murder: हांगकांग में मॉडल की दिल दहला देने वाली हत्या- फ्रिज में कटे मिले शव के टुकड़े, घर में मिला मीट ग्राइंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget