एक्सप्लोरर

औरैया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की कोतवाली पुलिस ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन पांच अभियुक्तों में से एक पर 25 हजार का इनाम रखा था.

लखनऊः उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. यहां दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन पांच अभियुक्तों में से एक पर 25 हजार का इनाम रखा था. दरअसल पांच लोगों ने ब्लाक गेट के पास बाला जी स्वीट हाउस की दुकान पर 28 जनवरी को फायरिंग की थी. जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल था. फिलहाल पुलिस ने सभी पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है.

दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले गिरफ्तार

बता दें कि मामले में औरैया के बीचों बीच ब्लाकगेट के पास बाला जी स्वीट हाउस पर कुछ लोगों की आपस में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी. जिसको लेकर कुछ लोगों ने दिनदहाड़े कई राउंड फायरिंग की थी. स्वीट हाउस पर बैठे लोगों में भागकर अपनी जान बचाई थी.

मुखबिर से मिली जानकारी

फायरिंग करने वाले लोग घटना के बाद भागने में सफल रहे थे. दिनदहाड़े फायरिंग को लेकर औरैया के लोग दहशत में आ गए थे. पुलिस की ओर से टीमें गठित करके आरोपियों की तलाश की जा रही थी. पुलिस के लगाए गए मुखबिर से सूचना मिली कि स्वीट हाउस पर फायरिंग करने वाले लोग अपने साथियों के साथ दिवकली चौकी के मड़ापुर की रास्ते पर कहीं जाने के लिए खड़े हैं.

घेराबंदी कर पकड़ा

जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी लोगों को मड़ापुर के रास्ते पर घेरा बंदी करके पकड़ लिया. यह वहीं सोनू पांडेय, सोनू अवस्थी, कपिल अवस्थी, अंकित शर्मा और आशीष दुबे नाम के पांच लोग थे. जिन्होंने दहशत फैलाने के लिए दिनदहाड़े फायरिंग की थी. इन लोगों में एक आरोपी बांछित चल रहा था, जिसको रिमांड पर लिया जा रहा है. मामले में अन्य आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय अभिरक्षा में जेल भेज दिया.

इसे भी पढ़ेंः ममता बनर्जी ने बीजेपी को बताया खतरा, बोलीं- नहीं लाने देंगे एनपीआर और एनआरसी

सीएम ममता पेश करेंगी बंगाल का बजट, राज्यपाल धनखड़ ने दी इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget