एक्सप्लोरर

Assam Rape Case: गुवाहाटी में 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ किया था बलात्कार, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Assam Rape: असम के गुवाहाटी में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ एक 40 साल के शख्स ने कई बार रेप किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Guwahati Rape Case: असम के गुवाहाटी से रौंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार के आरोप में गुवाहाटी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पूरी घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस अधिकारी ने मंगलवार (21 फरवरी) को दी. अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता ने कुछ दिन पहले जालुकबाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने लिखित शिकायत में कहा था कि बादल दास नामक शख्स ने उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया है.

आरोपी हुआ गिरफ्तार
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी. छापेमारी की सूचना आरोपी को पहले ही लग चुकी थी. जिसके कारण वह भागने में कामयाब हो गया. पुलिस अधिकारी ने कहा, हमें सोमवार (20 फरवरी) की शाम को उसके ठिकाने के बारे में जानकारी मिली , जिसके बाद हमने छापा मारा और उसे हिरासत में ले लिया. 

क्या था मामला
असम के गोलपारा जिले में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने 13 साल की लड़की के साथ बार-बार बलात्कार किया, जिससे उसकी मौत हो गई थी. लड़की के परिवार ने उस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिस पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था. एफआईआर के अनुसार, आरोपी शख्स ने मामले की शिकायत करने पर लड़की के परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी. पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी. जो अब पुलिस के गिरफ्त में है.

बता दें कि वर्ष 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराध की उच्चतम दर असम में 168.3% दर्ज की गई, इसके बाद ओडिशा, हरियाणा, तेलंगाना और राजस्थान का स्थान रहा.

ये भी पढ़ें: NIA Raid: लॉरेंस बिश्नोई और नीरज बवाना जैसे गैंगस्टर्स के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई, सात राज्यों में 70 ठिकानों पर NIA की छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, कहा- 'हमें गाइड करते रहें'
PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, कहा- 'हमें गाइड करते रहें'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ऑकलैंड में भारतीय गेंदबाजों ने मचाया भौकाल, रोहित-कोहली की कमाल फील्डिंग, NZ 185 पर ढेर
ऑकलैंड में भारतीय गेंदबाजों ने मचाया भौकाल, रोहित-कोहली की कमाल फील्डिंग, NZ 185 पर ढेर

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, कहा- 'हमें गाइड करते रहें'
PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, कहा- 'हमें गाइड करते रहें'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ऑकलैंड में भारतीय गेंदबाजों ने मचाया भौकाल, रोहित-कोहली की कमाल फील्डिंग, NZ 185 पर ढेर
ऑकलैंड में भारतीय गेंदबाजों ने मचाया भौकाल, रोहित-कोहली की कमाल फील्डिंग, NZ 185 पर ढेर
Godzilla Minus Zero: 'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
US Election Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
Lemon Storage Tips: महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
Embed widget